सैंपल देने आने वालों के लिए नहीं है बैठने की कोई व्यवस्था… नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में कोरोना लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा हैं तो वही इस खौफनाक बीमारी के प्रति लोग उतने ही लापरवाही होते जा रहे हैं। यही नहीं लोगों के साथ साथ प्रशासन भी कहीं ना कहीं कोरोना को लेकर लापरवाह नजर आ रहा है। मामला कांशीवाला कोविड-19 सैंपलिंग सेंटर का है। नाहन मेडिकल कॉलेज में जहां पर सैंपल लिए जाते थे वहां भीड़ ज्यादा ना लगे इसको लेकर नाहन से करीब 2 किलोमीटर दूर कांशी वाला में कोरोना सैंपल दिए जाने की…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शीलाफॉम प्राईवेट लिमिटिड कम्पनी कालाआम्ब जिला सिरमौर के 25 आईटीआई ट्रेनी (किसी भी टेªड) भर्ती करेगा जिसके लिए 16 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 10ः30 बजे आईटीआई राजगढ़ में कैम्पस इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोज़गार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि कम्पनी चयनित अभ्यार्थियों को 9 हजार रूपये मासिक वेतन देगी। इच्छुक अभ्यार्थी प्रातः 10ः30 बजे आईटीआई राजगढ़ पहुंचे और अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायो डाटा की कॉपी साथ लाए।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब उपमंडल के शावड़ी में पुलिस ने गौशाला से 9 पेटी अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अतर सिंह निवासी शावड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि शावड़ी में एक व्यक्ति बहुत समय से अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गौशाला में दबिश…
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर नितिन चौहान ने किया शोक व्यक्त नाहन (हिमाचलवार्ता)। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद कल अचानक निधन हो गया था। उनके निधन का समाचार सुनते ही हिमाचल प्रदेश खासतौर से नाहन में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अचानक हुए निधन पर लोजपा प्रदेश माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष नासिर खान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नाहन विधानसभा क्षेत्र स्वर्गीय सदानंद चौहान के पुत्र नितिन चौहान, सर ज्ञान पुंढीर सहित तमाम लोग जनशक्ति पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक…
चलते टैंपू में अचानक भड़की आग, चालक ने बाहर निकल बचाई अपनी जान नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन से करीब 3 किलोमीटर दूर कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे-7 पर दोसड़का में देर रात्रि एक चलते टैंपू में अचानक आग लग गई। टैंपों में भड़की आग को देख तुरंत चालक ने टैंपों से बाहर निकलकर खुद अपनी जान बचाई। इस घटना में टैंपों मालिक को करीब 2 लाख रूपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात्रि की है। जहां चालक टैंपों लेकर दोसड़का की तरफ आ रहा था कि अचानक आग भड़क गई आग लगने का कारण शार्ट सर्किट…
मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 17 अक्तूबर से शुरू, श्रद्धालुओं को करना होगा एसओपी का पालन नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 17 अक्तूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2020 तक चलेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर डॉ. आरके परुथी ने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होेेंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार…
चंबा (हिमाचल वार्ता) । हिमाचल प्रदेश में साइबर ठग इतने सक्रिय हो गए हैं कि वह अब खुद को भारतीय सेना का सैनिक बता कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। आम लोग इन शातिरों के झांसे में आकर लाखों रुपए गंवा रहे हैं। ताजा मामले में शातिरों ने इस बार पूर्व सैनिक को गाड़ी खरीदने का झांसा देकर उससे 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर जिला चंबा के रहने वाले एक पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
शिमला ( हिमाचल वार्ता)। बृहस्पतिवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान के निधन पर दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन निर्धन/ज़रूरतमंदों के कल्याण के लिए ही समर्पित रहा। आज भारत ने एक जमीन से जुड़ा राजनेता खोया हा, जिसकी भरपाई कठिन है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें।