Author: Himachal Varta

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज तहसील खडूर साहिब, जि़ला तरन तारन में तैनात सीनियर सहायक राकेश कुमार और एस.डी.एम कार्यालय खडूर साहिब की जूनियर सहायक कुलविन्दरजीत कौर को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों दोषियों को गाँव सरहाली कलाँ, जि़ला तरन तारन के दया सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो तक पहुँच करके दोष लगाऐ थे कि उक्त दोषी कर्मचारियों ने एसडीएम द्वारा उसकी ज़मीन संबंधी किये फ़ैसले की नकल देने के बदले 1,00,000 रुपए…

Read More

कोविड-19 दौरान अगली कतार में सेवा निभाने वाले कर्मचारियों की भलाई के लिए सहकारिता विभाग वचनबद्ध: रंधावा चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। कोविड-19 महामारी के संकट को देखते हुए सहकारिता विभाग की तरफ से अपने स्तर पर अगली कतार में सेवा निभाने वाले सभी सहकारी संस्थानों के कर्मचारियों के किये बीमे के अंतर्गत तीन कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मौत के बाद उनके पारिवारिक वारिसों को 25-25 लाख रुपए की बीमा राशि सौंपी गई। सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा कोविड के कारण जान गवाने वाले सहकारी चीनी मिल नकोदर के उप लेखा अधिकारी दलजिन्दर सिंह की पत्नी सुरिन्दरजीत मारोके, मिल्कफैड के…

Read More

अवैध खनन, बिना मास्क और यातायात नियमों की अवहेलना पर वसूला 40 हजार रुपए जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है इसके बावजूद भी कुछ लोग बिना मास्क के ही घरों से बाहर निकल आते हैं। वही यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही के बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इतना ही नहीं खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है इसके बावजूद भी खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते अब पुलिस प्रशासन सतर्क…

Read More

पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर 7018529806, 8894314803 पर करें सम्पर्क नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के किसान जो हरियाणा की मण्डियों में अपनी धान की फसल को बेचना चाहते है, उन्हें fasal.haryana.gov.in  पर जाकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि किसानों को पंजीकरण हेतू सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एपीएमसी सिरमौर द्वारा हेल्पलाईन नम्बर जारी किए गए है। किसान हेल्पलाईन नम्बर 7018529806 पर मनीष व 8894314803 पर अमन से सम्पर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त किसान एपीएमसी सिरमौर के कार्यालय में भी पंजीकरण संबंधी जानकारी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 6 अक्तूबर, 2020 को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित कैम्पस इन्टरवयू में जिला सिरमौर के 16 अभ्यार्थियों का चयन आपरेटर के रूप में किया गया है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर राजेश मेहता ने देते हुए बताया कि चयनित अभ्यार्थी सन फार्मा कम्पनी पांवटा साहिब में कार्य करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस कैम्पस इन्टरवयू में 48 अभ्यार्थियों ने भाग लिया था।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 3, 5,6,10 व 13 सहित विकास खण्ड पांवटा साहिब के कई ग्राम पंचायतों के घरों को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार वार्ड नम्बर 3 में आदर्श कॉलोनी बद्रीपुर में मकान नम्बर 102/11 रुपेन्द्र चौहान का घर, वार्ड नम्बर 5 यमुना विहार कॉलोनी में संजीव बंसल का घर, वार्ड नम्बर 6 यूनियन बैंक गली  में कैलाश देवी पत्नी रोशन लाल का घर, वार्ड नम्बर 10 शक्ति कॉलोनी देवी नगर में नाठी राम सुपुत्र कालुराम का घर, वार्ड नम्बर 13 शमशेरपुर में…

Read More

 गुरू गोविन्द सिंह कॉम्पलेक्स  में बनाया गया बॉडर क्वारिन्टन सेंटर को किया बहाल नाहन (हिमाचलवार्ता)। तहसील नौहराधार की ग्राम पंचायत नौहराधार व देवरी-खराहन ग्राम पंचायतों सहित नाहन नगर पालिका परिषद के वार्ड न0 6 व आमवाला-सैनवाला पंचायत में कोरोना पॉजीटीव के मामले सामने आने पर जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए संबंधित घरों को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। आदेशानुसार नौहराधार ग्राम पंचायत में सजीव कुमार सुपुत्र ओम प्रकाश का घर, देवरी-खराहन में अश्वनी ठाकुर सुपुत्र जीत ंिसह का घर व दौलतराम सुपुत्र बंसी राम के घर को कन्टेंमेंट जोन घोषित…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी प्रोटोकोल एसपीजी निर्धारित करती है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अटल टनल रोहतांग के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के दौरे के दौरान प्रोटोकोल के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया। प्रवक्ता ने कहा कि प्रोटोकोल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 48 घण्टों के भीतर उन लोगों का कोविड नेगेटिव परीक्षण करना आवश्यक है जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो। इसके अन्तर्गत कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। कोविड परीक्षण के परिणाम एसपीजी…

Read More