सोलन (हिमाचल वार्ता) :- जिला सोलन के कृष्णगढ़ पंचायत में तेंदुए के घुसने से गांव में दहशत फैल गई है। जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से स्थानीय ग्रामीण को तेंदुआ रास्तों में घूमता हुआ घूमता हुआ दिखा। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों को तो रास्तों में भी मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही तेंदुआ गांव के नजदीक आ जाता है। लोगों ने बताया कि एक साथ देखे गए दो तेंदुए आकार में काफी बड़े थे। कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान ने कहा कि इसकी…
Author: Himachal Varta
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप कहा- कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में जयराम सरकार पूरी तरह… शिमला (हिमाचल वार्ता) :- कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने में जयराम सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा है कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए वह कांग्रेस पर बेवजह और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कांग्रेस सचिब हरिकृष्ण हिमराल ने जारी एक बयान में भाजपा के उस आरोप पर जिसमे उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में कांग्रेस ने कोई भी मदद नही की पर कड़ी प्रतिक्रिया…
नाहन (हिमाचलवार्ता) । प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 17 अक्तूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2020 तक चलेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर डॉ आरके परुथी ने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होेेंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार मेंले में भण्डारें का आयोजन नहीं होगा और न ही श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की…
नाहन (हिमाचलवार्ता) । पांवटा साहिब के हीरपूर स्थित गलैक्सी आईटीआई ने छात्रों को होम्योपैथी दवा का वितरण किया। संस्थान के सीएमडी राजेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आईटीआई की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। इसलिए उन्होंने एहतियातन विद्यार्थियों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पांवटा साहिब के होम्योपैथी चिकित्सक एमडी रोहताश नांगिया के क्लिनिक से केम्फोरा दवा ली और उन्हे छात्रों मे बांटी। साथ ही उन्होंने कहा कि दाखिले की प्रक्रिया अभी भी जारी है इसलिए जो विद्यार्थी अभी तक दाखिला नही ले पाएं हैं वो आकर एडमिशन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, पंप ऑपरेटर…
असर दिखाने लगा कृषि बिल : सरकार नही खरीद रही धान, कहां जाये किसान नाहन (हिमाचलवार्ता) । ब्लूप्रिंट प्रिंट विजन कमेटी के प्रदेश संयोजक अनिन्द्र सिंह नौटी और पांवटा साहिब के सैंकड़ों किसानों का कहना है कि प्रदेश के दून मे लाखों क्विंटल धान की पकी फसल खेतों मे पड़ी है लेकिन प्रदेश सरकार खरीद की कोई व्यवस्था नही कर रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे धान की खरीद नही किए जाने के कारण किसानों की फसल खराब होने के कगार पर पहुँच गई है ऐसे मे किसान कहाँ जायें। पांवटा साहिब मे जारी प्रेस बयान में ब्लूप्रिंट विजन कमेटी के संयोजक…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राइवेट स्कूलों को मान्यता, अनुमति व अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट स्कूलों की सभी बकाया फाइलों को 20 दिन के अंदर निपटा दें। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता, अनुमति व अनापत्ति प्रमाण-पत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को…
बाबा बन्दा सिंह बहादुर ने काश्तकारों को ज़मीन के मालिकाना हक यकीनी बनाए : कृष्ण कुमार बावा पंजाब सरकार द्वारा प्रकाश पर्व के अवसर पर छुट्टी घोषित करने के लिए किया धन्यवाद चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन द्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादुर के जीवन, शहादत और दर्शन बारे पुस्तक लोकार्पण की गई। पुस्तक लोकार्पण समारोह के मुख्य मेहमान विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने बोलते हुए कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी द्वारा नामज़द जनरल बन्दा सिंह बहादुर के बलिदान स्वरूप ही आज सिखों का दुनिया में सिर ऊँचा है और किसान अपनी ज़मीनों के…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाआम में विगत 2 वर्षों में छोटी बड़ी सड़कों के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालाआम पंचायत नाहन विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायतों में से एक है जहां पर स्थानीय जनमानस के साथ बड़ी मात्रा में उद्योग स्थित होने के साथ बाहर से आने वाले कर्मचारियों की संख्या भी बहुत अधिक है। डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी काला आम प्रवास के दौरान दी। उन्होंने इस अवसर पर मोगीनंद पेयजल योजना के तहत जाटटांवाला…