शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सर्कल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल नीरा रंजन शेरिंग ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। विश्व डाक दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाक कर्मी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते हुए अपने जीवन को जोखिम में डालकर न केवल पत्र, बल्कि आवश्यक वस्तुओं, दवाओं, भोजन और सुरक्षा किटों को कोरोना योद्धाओं की लड़ाई के लिए वितरित किया है। उन्होंने कहा कि आज डाक सेवाओं में आम आदमी का भरोसा बढ़ा है और अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने इन सेवाओं में अधिक प्रौद्योगिकी…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहाँ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ आगामी नवरात्री की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को नवरात्रों में प्रदेश और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी उपायुक्त अपने संबंधित जिलों की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के दृष्टिगत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवाएं।…
धर्मशाला (हिमाचलवार्ता)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित बिलासपुर के एक व्यक्ति और एक कुल्लू के व्यक्ति की मौत हो गई है। 58 वर्षीय सोसारी निवासी राम कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे और कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इन्हें बिलासपुर से रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह कुल्लू के भुंतर निवासी 55 वर्षीय की भी कोरोना से मौत हो गई। लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवानंद चौहान ने दोनों मौत की पुष्टि की है।
कालाअंब/ उद्योग में अचानक भड़की आग, हुआ लाखों का नुकसान नाहन (हिमाचलवार्ता)। काला अंब-त्रिलोकपुर सड़क पर स्थित एक उद्योग में अचानक आग भड़क उठी। देर रात हुए इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काला अंब स्थित शिवम कोट्स स्पिन उद्योग में अचानक आग भड़क उठी। जब किसी ने उद्योग में आग की लपटें उठती देखी तो इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 1,2,5,6, 10,11,12 व 13 सहित विकास खण्ड पांवटा साहिब के कई ग्राम पंचायतों के घरों को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार वार्ड नम्बर 1 फ्रेडस कॉलोनी रेन बेक्सी चौक में संजीव कुमार त्यागी का घर, वार्ड नम्बर 5 यमुना विहार कॉलोनी में शमशेरपुर में नरेन्द्र सिंह का घर, वार्ड नम्बर 6 सूर्य कॉलोनी में समीर शर्मा का घर, वार्ड नम्बर 5 कालन्दी एनकलेव शमशेरपुर में सरोजबाला का घर, वार्ड नम्बर 11 एकिया कॉलोनी में शकुन्तला देवी का…
शिमला (हिमाचल वार्ता)। नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं सीबीआई निदेशक रहे अश्वनी कुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा सुसाइड नोट की भी पुलिस फोरेंसिक जांच करवा रही है। पूर्व आईपीएस अश्वनी कुमार ने बीती शाम छोटा शिमला स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस की टीम देर रात पर उनके मकान में आत्महत्या से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत छोकटाली, कोठिया जाजर व नगर पालिका परिषद पांवटा के वार्ड नम्बर 4 में कई घरों को किया कन्टेंनमेंट जोन घोषित के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार छोकटाली ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 2 में सूरेश सुपुत्र खेमराज व अन्जना पत्नी सुरेन्द्र का घर, वार्ड नम्बर 3 में शेर सिंह सुपुत्र जीवन सिंह का घर व वार्ड नम्बर 2 में ही कुलदीप सुपुत्र दीपराम का घर सहित ग्राम पंचायत कोठिया जाजर वार्ड नम्बर 4 में राजेन्द्र शर्मा के घर को कन्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम…
कृषि बिल के खिलाफ 12 को नौहराधार में जुटेगें कांग्रेसी नाहन (हिमाचलवार्ता)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीरेणुकाजी द्वारा 12अक्टूबर को नोहराधार में केंद्र सरकार द्वारा लागू किसान विरोधी कानून के खिलाफ़ किसान बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीरेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव मित्र सिंह तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व पूर्व सीपीएस विनय कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्द्र सिंह चौहान विशेष रूप से बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान रेणुका के वरिष्ट नेतागण पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, जिला महासचिव विजय सिंह पुंडीर, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेन्द्र ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष दलीप सिंह भी…