नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शनिवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। कुल 101 जिनमें 100 नए और 1 फॉलोअप सैंपल शामिल हैं, आज जाँच के लिए भेजे गए। इनमें से 75 नए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 8 नए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही हैं। इसके अलावा, 17 नए और 1 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी हैं। इन 8 नए मामलों में नाहन सब डिविजन से 6, पांवटा सब डिविजन से 1 और संगड़ाह से 1 केस शामिल हैं। आज आए मामलों में विक्रम कैसल से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी कि वैश्विक प्रयासों के एकजुटता के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष 13 अक्तूबर को अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का आयोजन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस अवसर पर वार्षिक जन जागरूकता अभियान आपदा जोखिम न्यूनीकरण ‘समर्थ’ का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2011 में शुरू किए गए राज्य व्यापी अभियान ‘समर्थ’ का आयोजन प्रत्येक वर्ष अक्तूबर माह में दो सप्ताह तक किया जाता है, जिसके अन्तर्गत राज्य, जिला और सामुदायिक स्तर पर विभिन्न प्रकार के आयोजन और गतिविधियां आयोजित की…
ऊना (हिमाचल वार्ता) । जिला ऊना के हरोली में एक शर्मनाक वाक्य सामने आया है। जहां तीन युवकों ने अपने ही गांव की एक युवती को हवस का शिकार बनाया। एक तरफ पीड़ित युवती का उपचार अस्पताल में चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती से उसी के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कुछ समय से तीनों आरोपी युवक उक्त युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे और उसके साथ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। तीन महीने पहले रिटायर हुई महिला कर्मचारी की पार्टी की आड़ में शारीरिक शिक्षक संघ पर प्रदेश राज्य अध्यापक संघ ने राजनीति गतिविधियां करने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान हरदेव सिंह ठाकुर व राज्य उपाध्यक्ष सतीश पुंडीर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कोरोना काल में रिटायरमेंट पार्टी किए जाने का विरोध किया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि एक और कोरोना के संक्रमण के चलते सरकार स्कूलों को पूरी तरह से खोलने से कतरा रही है तो वही शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर महामारी के खौफ से बेखबर…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले नगर निगम और नगर परिषद के आम चुनाव तथा नगर पालिकाओं के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 सितंबर, 2020 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को बूथों और वार्डों के अनुसार वितरित और अपडेट करने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री दलीप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम अंबाला, पंचकूला और सोनीपत तथा नगर परिषद, रेवाड़ी और नगरपालिका, बास, सिसाई और उकलाना (हिसार), धारूहेड़ा (रेवाड़ी), सांपला (रोहतक), इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र), सढौरा (यमुनानगर) के आम चुनाव निकट भविष्य में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, नगर…
कोविड -19 मामलों की संख्या लगातार घटने के कारण खेल विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से ज़रुरी प्रोटोकोल मांगे चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कहा कि राज्य भर में कोविड -19 मामलों की संख्या लगातार घटने के कारण खेल विभाग एथलैटिक खेलों के लिए खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण सैशन फिर शुरू करने की योजना बना रहा है। एक प्रैस बयान में खेल मंत्री ने कहा कि विभाग इस समय कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए खिलाडिय़ों को अलग-अलग खेलों के ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है और अब एथलीटों की मानसिक तैयारी शुरू की…
इस वर्ष शरद नवरात्री 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाई जाएगी देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने ही वाला है। नवरात्रों से पावन त्योहारों की शुरुआत मानी जाती है और नवरात्र कुछ ही दिन बाद शुरू होने वाले हैं । दुनिया भर में हिन्दुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में एक माने जाने वाले नवरात्र इस साल 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाये जायेंगे। नवरात्रों के बाद दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज , छठ पूजा , सहित अनेक त्यौहार मनाये जायेंगे। नवरात्रों के दौरान महिलाओं को डांडिया, गरबा डांस, दुर्गा पूजा पंडालों सहित अनेक सामाजिक…
556 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार नाहन (हिमाचलवार्ता) कोरोना संकट के इस दौर में भी आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा भी नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है जिसके तहत पुलिस किसी भी नशा तस्कर को नहीं बक्श रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति से 556 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजगढ क्षेत्र के शलाबाग के समीप पुलिस की टीम गश्त…