4500 जनसँख्या और 2800 मतदाता फिर भी अलग नहीं हुई पंचायत और राजनेताओं का शिकार हो रही है! नाहन (हिमाचलवार्ता)। नागरिक उप मंडल शिलाई की पंचायत बाली कोटी विकासखंड की सबसे बड़ी पंचायत होने के बावजूद सभी मापदंड पूरा होने के पर भी अलग नहीं हो पाई। पंचायत के लोग इसका मुख्य कारण स्थानीय नेता का अड़गा बता रहे है, पंचायत लोगों का कहना है कि बालीकोटि पंचायत विकासखंड शिलाई की सबसे बड़ी पंचायत है। पंचायत की वर्तमान जनसंख्या 4500 के करीब है जबकि 2800 के करीब मतदाता है, राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रही यह पंचायत राजनेताओं की कठपुतली बन कर…
Author: Himachal Varta
जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़ नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रौनक लौटने लगी है। चूड़धार को धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है जिस कारण यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां के धार्मिक स्थल के अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह जगह खूबसूरत नजारो से भरी है, चारों तरफ ऊंचे पहाड़ और सुंदर अल्पाइन वन्सपतियों से घिरा हुआ है। चूड़धार धाम के लिए प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाण, चण्डीगढ और दिल्ली से…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत केरल निवासी स्कूली छात्रा देविका द्वारा गाये गए हिमाचली गीत ‘चंबा कितने के दूर’ के प्रयासों की सराहना की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देविका ने अपनी सुरीली आवाज से लाखों हिमाचलियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने देविका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि’ की संस्कृति और विरासत को नजदीक से जानने के लिए देविका को हिमाचल आने के लिए भी आमंत्रित किया।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिमला जिले के चौपाल पुलिस थाना को देश के शीर्ष दस पुलिस थानों में स्थान दिया है। यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय के रैंकिंग इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर देश के शीर्ष पुलिस थानों का चयन किया है। पुलिस थानों की उपलब्धि का आकलन करते हुए मामलों के निपटान, मामलों की खोज, सामुदायिक पुलिस, बैक एंड वर्क और कानून…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका गत सायं नई दिल्ली में निधन हो गया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम विलास पासवान को दृढ़ प्रतिबद्धता और दलितों के उत्थान के लिए दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राम विलास पासवान को समाजवादी आंदोलन का निष्ठावान समर्थक बताते हुए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सर्कल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल नीरा रंजन शेरिंग ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। विश्व डाक दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाक कर्मी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते हुए अपने जीवन को जोखिम में डालकर न केवल पत्र, बल्कि आवश्यक वस्तुओं, दवाओं, भोजन और सुरक्षा किटों को कोरोना योद्धाओं की लड़ाई के लिए वितरित किया है। उन्होंने कहा कि आज डाक सेवाओं में आम आदमी का भरोसा बढ़ा है और अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने इन सेवाओं में अधिक प्रौद्योगिकी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहाँ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ आगामी नवरात्री की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को नवरात्रों में प्रदेश और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी उपायुक्त अपने संबंधित जिलों की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के दृष्टिगत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवाएं।…
धर्मशाला (हिमाचलवार्ता)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित बिलासपुर के एक व्यक्ति और एक कुल्लू के व्यक्ति की मौत हो गई है। 58 वर्षीय सोसारी निवासी राम कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे और कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इन्हें बिलासपुर से रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह कुल्लू के भुंतर निवासी 55 वर्षीय की भी कोरोना से मौत हो गई। लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवानंद चौहान ने दोनों मौत की पुष्टि की है।