नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत हलांह के ग्रामीणों व राजस्व विभाग में इन दिनों भीब में बनाए जा रहे पटवार भवन को लेकर तनातनी चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हलांह में 42 वर्ष पूर्व पटवार भवन बनाया गया जिसकी हालत जर्जर होने के कारण प्रशासन ने इस भवन को डिस्मेंटल करने के लिए नायब तहसीलदार रोनहाट को आदेश दिए है साथ मे भवन को गिराने के लिए 35 हजार की राशि की अदायगी भी की गई। नया पटवार भवन निर्माण के लिए 12 लाख की राशि भी स्वीकृत हो गई है ,ग्रामीणों…
Author: Himachal Varta
देहरादून (हिमाचलवार्ता) । इन दिनों सेना के अफसर और उनकी माशूका का मामला काफी चर्चा में है। बरेली में तैनाती के दौरान युवती से जब उनका प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने एक घर उसे तोहफे में दे दिया लेकिन जब उनका ट्रांसफर सहारनपुर हुआ तो माशूका किसी डॉक्टर से दिल लगा बैठी। धोखा खाये सैन्य अफसर ने कोर्ट से नोटिस भेजकर युवती से घर खाली करवाने के लिए कहा। इस पर युवती रोती हुई थाने पहुंची पर वहां भी उसको निराशा ही हाथ लगी। सैन्य अफसर का आरोप है, बदायूं निवासी युवती ने उन्हें प्यार के झांसे में लिया। पूर्व…
कुल्लू (हिमाचल वार्ता) : अटल रोहतांग टनल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। अटल रोहतांग टनल के दुनिया भर में विख्यात होने से इसे देखने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है। खासकर वीकेंड में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से भारी संख्या में सैलानी यहां अटल रोहतांग टनल को निहारने पहुंच रहे हैं। अटल रोहतांग टनल के खुलने के बाद यह पर्यटकों के लिए नया पर्यटन स्थल बन गया है। वही अधिकतर सैलानी केवल टनल और आसपास के इलाके तेलिंग, गुफा होटल और सिस्सू पहुंचने लगे हैं।…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं को बधाई दी और राज्य के लोगों से सामूहिक रूप से समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि हम अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लड़कियों को एक ऐसा विश्व प्रदान करने का संकल्प लें, जो सुरक्षित, समरूप, प्रगतिशील और अवसरों से भरपूर हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के कहा कि राज्य में खाद्य पदार्थों के मानकों की जांच हेतु चल रही दोनों ‘खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं’ को एनएबीएल स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 16.15 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में खाद्य पदार्थों के परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, चंडीगढ़ तथा जिला खाद्य प्रयोगशाला करनाल में काम कर रही है। इन प्रयोगशालाओं के नवीनकरण तथा उपकरणों की खरीद के लिए एफएसएसएआई द्वारा करीब 14.55 करोड़ रुपए जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रयोगशाला के आधारभूत संरचना के…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज म्यूंसिपल निगम पटियाला, में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुलाटी और उसके मध्यस्थ राकेश बहल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दोषी सुनील कुमार गुलाटी और उसके मध्यस्थ राकेश बहल को शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह, निवासी गाँव नन्दपुर, जि़ला पटियाला की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 25 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुलाटी…
विनी महाजन ने आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य की तैयारियों का लिया जायज़ा मरीज़ों को कोविड केयर किटों की सुपुर्दगी यकीनी बनाने के आदेश पराली जलाने के खतरे को जड़ से ख़त्म करने के लिए अधिकारियों को सख़्त निगरानी यकीनी बनाने के भी दिए निर्देश चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य के प्रबंधों और तैयारियों का जायज़ा लिया। इसके साथ ही उन्होंने धान के खऱीद कार्यों और राज्य में पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए उठाए…
शिमला (हिमाचल वार्ता) । झाखडी थाना के तहत पशाडा नामक स्थान पर हुए एक सड़क हादसे में महिला की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिला की पहचान सरोज निवासी आनी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।