पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर 7018529806, 8894314803 पर करें सम्पर्क नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के किसान जो हरियाणा की मण्डियों में अपनी धान की फसल को बेचना चाहते है, उन्हें fasal.haryana.gov.in पर जाकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि किसानों को पंजीकरण हेतू सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एपीएमसी सिरमौर द्वारा हेल्पलाईन नम्बर जारी किए गए है। किसान हेल्पलाईन नम्बर 7018529806 पर मनीष व 8894314803 पर अमन से सम्पर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त किसान एपीएमसी सिरमौर के कार्यालय में भी पंजीकरण संबंधी जानकारी…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)।श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 6 अक्तूबर, 2020 को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित कैम्पस इन्टरवयू में जिला सिरमौर के 16 अभ्यार्थियों का चयन आपरेटर के रूप में किया गया है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर राजेश मेहता ने देते हुए बताया कि चयनित अभ्यार्थी सन फार्मा कम्पनी पांवटा साहिब में कार्य करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस कैम्पस इन्टरवयू में 48 अभ्यार्थियों ने भाग लिया था।
नाहन (हिमाचलवार्ता)।पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 3, 5,6,10 व 13 सहित विकास खण्ड पांवटा साहिब के कई ग्राम पंचायतों के घरों को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार वार्ड नम्बर 3 में आदर्श कॉलोनी बद्रीपुर में मकान नम्बर 102/11 रुपेन्द्र चौहान का घर, वार्ड नम्बर 5 यमुना विहार कॉलोनी में संजीव बंसल का घर, वार्ड नम्बर 6 यूनियन बैंक गली में कैलाश देवी पत्नी रोशन लाल का घर, वार्ड नम्बर 10 शक्ति कॉलोनी देवी नगर में नाठी राम सुपुत्र कालुराम का घर, वार्ड नम्बर 13 शमशेरपुर में…
गुरू गोविन्द सिंह कॉम्पलेक्स में बनाया गया बॉडर क्वारिन्टन सेंटर को किया बहाल नाहन (हिमाचलवार्ता)। तहसील नौहराधार की ग्राम पंचायत नौहराधार व देवरी-खराहन ग्राम पंचायतों सहित नाहन नगर पालिका परिषद के वार्ड न0 6 व आमवाला-सैनवाला पंचायत में कोरोना पॉजीटीव के मामले सामने आने पर जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए संबंधित घरों को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। आदेशानुसार नौहराधार ग्राम पंचायत में सजीव कुमार सुपुत्र ओम प्रकाश का घर, देवरी-खराहन में अश्वनी ठाकुर सुपुत्र जीत ंिसह का घर व दौलतराम सुपुत्र बंसी राम के घर को कन्टेंमेंट जोन घोषित…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी प्रोटोकोल एसपीजी निर्धारित करती है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अटल टनल रोहतांग के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के दौरे के दौरान प्रोटोकोल के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया। प्रवक्ता ने कहा कि प्रोटोकोल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 48 घण्टों के भीतर उन लोगों का कोविड नेगेटिव परीक्षण करना आवश्यक है जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो। इसके अन्तर्गत कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। कोविड परीक्षण के परिणाम एसपीजी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां राज्य परिवहन विकास और सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान को जन अभियान बनाया जाएगा और इसे ‘सड़क सुरक्षा संस्कृति’ के रूप में स्थापित किया जाएगा। बिक्रम सिंह ने कहा कि लगभग 95 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण होती हैं। इनमें से 62.86 प्रतिशत दुर्घटनाएं ओवर स्पीड के कारण होती हैं जिन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करके कम किया जा सकता है। विभाग ने प्रदेश और जिलों में व्यापक रूप से सड़क-सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए हैं…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 104 विस्तृत काॅल सेन्टर मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन के रूप में कार्य करेेंगे। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अश्विनी कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका बुधवार को शिमला के ब्राॅकहस्र्ट स्थित अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। अश्विनी कुमार ने नागालैंड के राज्यपाल और सीबीआई के निदेशक के पद भी अपनी सेवाएं दीं। राज्यपाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अश्विनी कुमार ने पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं जिसके लिए प्रदेश के लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे।…