Author: Himachal Varta

शिमला। तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने आज यहां 35,51,911 रुपये का चेक एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस परोपकारी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा के.के. पंत और निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

पराला मंडी में कोल्ड चेन अधोसंरचना व खड़ापत्थर में प्री-कूलिंग चेंबर स्थापित करने पर व्यय होंगे 59.25 करोड़ रुपये शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ढली सब्जी मंडी से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों व बागवानों को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के हिस्सों में हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 198 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने शिमला जिला के मेंहदली (रोहडू) और शिलारू में 20-20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई फल एवं सब्जी उप-मंडी कुल्लू जिला के बंदरोल में 12.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नई…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 73.10 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए व आधारशिलाएं रखीं। जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत नकरोह खड्ड पर सन्काली से गोलक नगर सम्पर्क सड़क मार्ग पर 1.67 करोड़ रुपये की लागत से बने 73 मीटर लंबे पुल, नाबार्ड के अन्तर्गत बन्ने-दी-हट्टी से शिवपुर निचला मुबारकपुर सड़क पर 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बने 30 मीटर लंबे पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारकपुर में 74 लाख रुपये की लागत…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एक नए भारत की परिकल्पना करती है, जो प्रगतिशील, समृद्ध, रचनात्मक और नैतिक मूल्यों पर आधारित है तथा देश के गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए कारगर है। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार ने 34 वर्षों के बाद देश में नई शिक्षा नीति को लागू किया है और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में, इसमें शिक्षा से लेकर सभी को सस्ती और कौशल विकास शिक्षा जैसे कई गुण हैं, लेकिन वहीं इसका कार्यान्वयन…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिग के माध्यम से मुख्य मण्डी पांवटा साहिब का 3 करोड़ रूपये की लागत से  विस्तारिकरण की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने शिमला स्थित ढल्ली सब्जी मण्डी से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिग के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न 22 स्थानों पर लगभग 198 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष खाद्य एवं आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, मण्डल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति सिरमौर रामेश्वर शर्मा, अध्यक्षा नगर परिषद पांवटा साहिब सीमा चौधरी, एसडीएम पांवटा साहिब एल0आर0वर्मा व अन्य…

Read More

नाहन। हिमाचल  प्रदेश के सिरमौर जिले में गुरुवार को कोरोना से दो की मौत हो गई। कई बीमारियों से जूझ रहे एक निजी स्कूल के संस्थापक की राजगढ़ में मौत हो गई। वे कोरोना से भी पीडि़त थे। उक्त संक्रमित को बुधवार को पीजीआई से घर लाया गया था। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत को कोविड 19 के प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार के निर्देश दिए हैं।   इसी प्रकार पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमित 42 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। महिला का इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला पांवटा साहिब…

Read More

हमने काफी हद तक नाहन क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर काबू पाया नाहन। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौलांवाला भूड़, बर्मापापड़ी, पालियो, त्रिलोकपुर, सैनवाला, सलानी-कटोला, बिक्रमाग, देवनी, बनकला, मात्तर और नाहन पंचायतों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने करने के लिए 13 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। जेजेएम के तहत 11 पंचायतों के लिए यह धनराशि स्वीकृत हुई है, जो कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए वरदान सिद्ध होगी। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल आज नाहन में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य…

Read More

नाहन। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 10 के अतिरिक्त तारू डांडा आंज, नघेता व भांटावाली ग्राम पंचायतों में कोरोना पॉजीटिव मामले आने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 10 के देवी नगर में स्थित शिवानंद शर्मा के घर कोे कन्टेंमेंट जोन घोषित किया है तथा वार्ड नम्बर 10 के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत तारूडांडा आंज के वार्ड नम्बर- 1 में स्थित भरत सिंह के घर व क्लीनिक को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है तथा ग्राम पंचायत तारूडांडा आंज के वार्ड…

Read More