एक 7.65 एमएम पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, हेरोइन, ड्रग मनी, 2 मोबाइल फ़ोन, 2 वाई-फायी डौंगल और रेसिंग बाइक किया बरामद चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सीमा पार से चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नशे और हथियार तस्करी नैटवर्क पर एक और कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने रविवार को इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। यह कार्यवाही हाल ही में बीएसएफ के पूर्व सिपाही सुमित कुमार उर्फ नोनी की तरफ से चलाए जा रहे अंतर-राष्ट्रीय नशा और हथियार तस्करी के कारोबार का पर्दाफाश होने के उपरांत उसी मामले की कड़ी के तौर पर की गई। इन दोषियों के पास…
Author: Himachal Varta
कोयले और खाद की कमी का हवाला दिया, धान और गेहूँ के भंडार के लिए जगह बनाने के लिए अनाज की ढुलाई की ज़रूरत भी बताई चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार के काले खेती कानूनों के खिलाफ़ रोष प्रकट कर रहे किसानों को अपना और सरकार के पूर्ण सहयोग को दोहराते हुए आज किसानों सहित राज्य और यहाँ के लोगों के हित में माल गाड़ीयों को निकलने देने के लिए रेल रोको आंदोलन में ढील देने की अपील की है। संघर्षशील किसानों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको रेल यातायात को रोकने में…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने अधिकारियों को पूरा राशन एकमुश्त राशन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को बार-बार उचित मूल्य की दुकानों में जाना न पड़े। उन्होंने कहा कि राशन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। राजिन्द्र गर्ग ने यह बात आज मण्डी जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ विभागीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में जिला मण्डी में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। राजिन्द्र गर्ग ने कोरोना महामारी के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्व अध्यापक दिवस के अवसर पर आज यहां 16 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार और एक अध्यापक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर दत्तात्रेय ने कहा कि भारत सरकार ने 34 वर्षों के बाद देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया है। वर्तमान परिदृश्य में इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी को वहन योग्य शिक्षा, तथा कौशल विकास शिक्षा प्रदान की जाएगी जबकि इसका क्रियान्वयन काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि इस नीति को व्यापक अर्थ में समझने और क्रियान्वयन की आवश्यकता है जिसकी जिम्मेदारी अध्यापकों पर है। राज्यपाल…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिमला के ई-ब्लाॅक में स्थापित कोविड-19 वार्ड का औचक निरीक्षण कर संक्रमित मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सकों से बातचीत कर कोविड-19 वार्ड में मरीजों की देखभाल, भोजन तथा स्वच्छता व्यवस्था की भी जानकारी ली। आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया और चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज ने स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ब्लाॅक की हर मंजिल में कोरोना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। समुद्र तल से 11985 फुट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार के प्रसिद्ध शिरगुल मंदिर में देवता के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बर्फबारी के कारण चूड़धार मंदिर 30 नवंबर से लेकर पहली मई तक बंद रहता है। प्रसाशन पहली मई के बाद ही यात्रा करने की अनुमति देता है। बता दें कि अधिकतर लोग चूड़धार की यात्रा करने के दौरान रास्ता भटक जाते है। जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। अधिकतर लोग सिरमौर जिला के नौहराधार से इस यात्रा को शुरू करते है। पिछले एक दो सालों में चूड़धार के जंगलों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पच्छाद तहसील की ग्राम पंचायत कोटला-पंजौला व डिलमन में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत कोटला पंजौला में अरूण नागर सुपुत्र मोहन लाल तेनथ, टीका राम सुपुत्र भीषण सिंह गांव मेहलोग के घरों को कन्टेंमेंट व वफर जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत डिलमन की ग्राम बाकसर कुजी में नसीमा प्रवीण पत्नी अबदूल हामीद व ग्राम पंचायत रिकन में जोगिन्द्र दत्त सुपुत्र बालादत के घरों को कन्टेंमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 1,3,4,5,6,7,8,10,11,12 व 13 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार वार्ड नम्बर 1 भाटनवाली में सतीश गुप्ता का घर, वार्ड नम्बर 3 में आदेश कॉलोनी बद्रीपुर में धनवीर सिंह का घर, वार्ड नम्बर 4 दुर्गा कॉलोनी में देवी दयाल मकान संख्या 222/1, वार्ड नम्बर 5 शमशेरपुर में पृथ्वी गौसाई का घर व यमुना विहार कॉलोनी ब्राउन बरड गली शमशेरपुर में पवन कुमार का घर व…