नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन शहर के निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए स्थानीय भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने यहाँ के चौगान मैदान सैल्फी प्वांइट की स्थापना की है जहाँ खड़े होकर कोई भी अपने परिवार व दोस्तों के हाउस सैल्फी फोटो खींच सकता है। डा0 बिंदल ने कहा कि जिस स्थान को सैल्फी लेने के लिए चुना गया है उस के पीछे के सींन बहुत ही सुहावने है। उन्होंने कहा कि सैल्फी लेने का स्थान बहुत ही सुरक्षित है जहाँ किसी भी प्रकार की दुर्घटना के होने का खतरा नहीं है! इस अवसर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद उस की निर्दोषत से हत्या करने के घिनौना अपराध को अंजाम देने के बाद यह साफ नजर आता है कि भाजपा के शासनकाल में अब बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक संत मुख्यमंत्री के रूप में प्रवेश की बागडोर सम्भाले हुए हैं फिर भी वहाँ की बहुत बेटियां सुरक्षित नहीं है यह बहुत ही दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि हिन्दू रीति रिवाज के आधार पर…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता ही जा रहा है और रोजाना भारी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा अब कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है। आज सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण से शिलाई क्षेत्र की एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला ने शनिवार देर रात को आईजीएमसी शिमला में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला को 25 सितंबर को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। यह महिला किडनी, हार्ट और मुधमेह रोग…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब अचीवमेंट सर्वे (पी.ए.एस.) के पहले पड़ाव का कार्य सफलतापूर्वक मुकम्मल कर लिया है। यह ऑनलाईन सर्वे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों के सीखने के नतीजों का मुल्यांकन करवाने के लिए आयोजित करवाया गया है। यह सर्वे तीन पड़ावों में आयोजित करवाया जाना है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के दिशा-निर्देशों अनुसार यह सर्वे 21 सितम्बर से शुरू किया गया था जिसका पहला पड़ाव आज 3 अक्तूबर को पूरी सफलता के साथ ख़त्म हो गया है। इसमें विद्यार्थियों ने भारी उत्साह…
बिना मास्क, अवैध खनन और यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पांवटा पुलिस ने कुल 1 लाख 48 हजार रुपए जुर्माना वसूला! नाहन(हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद भी लोग बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकल आते हैं। वही लोगों द्वारा यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। विदाउट हेलमेट, विदाउट सीट बेल्ट, ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा अवैध खनन करने से भी खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब पांवटा साहिब का पुलिस प्रशासन सतर्क…
विभाग ने की लोगों से पानी व्यर्थ न गंवाने की अपील, कहा ओवरफ्लो या मोटर लगी पाई तो…. नाहन(हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सिंचाई एवं जन स्वास्थय विभाग ने लोगों को पीने के पानी का सरंक्षण करने व इसे व्यर्थ नहीं गंवाने की अपील की है। इसी के चलते विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी करते पीने के पानी को बचाने तथा इसे व्यर्थ न गंवाने की खासी सलाह दी है। जल शक्ति विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी को व्यर्थ ना गवाएं। यदि किसी के घर में टंकी ओवरफ्लो या मोटर लगी हुई पाई गई तो उसका…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर नशे की हालत में दराट से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार और अजय कुमार दोनों ने पहले बैठकर नशा किया उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि संजीव ने दराट से अजय पर वार कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अटल टनल के भव्य उद्घाटन समारोह के ऐतिहासिक पल में जिला सिरमौर के दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी मोबाईल, लैपटॉप व टीवी के माध्यम से शामिल हुए। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि जिला के 6 विकास खण्डों में पंचायत स्तर पर हज़ारों लोगों ने पंचायत घरों और खण्ड विकास कार्यालयों में बैठकर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड नाहन में लगभग 300 लोगों ने, पच्छाद में लगभग 450 लोगों ने, पांवटा साहिब में 550, राजगढ में 300 लोगों ने, संगडाह में 450 और शिलाई में…