शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आयोग ने 28 सितम्बर, 2020 को जारी मतदाता सूचियों को तैयार करने की अधिसूचना में आंशिक संशोधन में आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में निर्धारित पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरपालिकाओं के निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2020 के स्थान पर 1 दिसम्बर 2020 होगी ताकि अधिक से अधिक प्रदेशवासी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा कर मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने माननीय राष्ट्रपति श्री पुतिन के साथ अपने पुराने सम्बन्धों और मित्रता को याद किया और दोनों देशों के बीच विशिष्ट रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करने में उनकी व्यक्तिगत भूमिका के लिए उनकी सराहना की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते रहने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य…
हि.प्र. शिवा परियोजना के तहत नाहन में किसान संगोष्ठी का आयोजन नाहन (हिमाचलवार्ता)। केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नाहन विधानसभा क्षेत्र में सेब और टमाटर की तर्ज पर नींबू प्रजाति को किसानों की आर्थिकी का जरिया बनाया जाएगा। इस उददेश्य से जहां नाहन विधानसभा क्षेत्र में हाल ही के बरसात सीजन में एक लाख नींबू के पौधे निशुल्क वितरित किए गए वहीं गत वर्ष करीब 20 हजार नींबू के पौधे किसानों को बांटे गए थे। नाहन क्षेत्र में मौसम के अनुकूल गैर परम्परागत फसलों की खेती पर सघनता से विचार किया जा रहा है ताकि किसानों की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर जमटा के कतियाड गांव निवासी 42 वर्षीय जैक राइफल 13 का जवान ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में शहीद हुए सुरेश कुमार की पत्नी को सिरमौर प्रशासन की ओर से 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मेजर दीपक धवन ने शहीद सुरेश कुमार के घर जाकर उनकी पत्नी शीला देवी को प्रशासन की ओर से दी गई राशि प्रदान की। बता दे कि सुरेश ठाकुर रसद छोड़ने के लिए श्रीनगर गए थे। उधमपुर से कुछ किलोमीटर पहले सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सुरेश ठाकुर पुत्र जोगिंदर सिंह बुरी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 1,3,4,5,6,7,8,10,11,12 व 13 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार वार्ड नम्बर 1 भाटनवाली में सतीश गुप्ता का घर, वार्ड नम्बर 3 में आदेश कॉलोनी बद्रीपुर में धनवीर सिंह का घर, वार्ड नम्बर 4 दुर्गा कॉलोनी में देवी दयाल मकान संख्या 222/1, वार्ड नम्बर 5 शमशेरपुर मंे पृथ्वी गौसाई का घर व यमुना विहार कॉलोनी ब्राउन बरड गली शमशेरपुर में पवन कुमार का घर व वार्ड नम्बर 4 में ही…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है इसके बावजूद भी कुछ लोग बिना मास्क के ही घरों से बाहर निकल आते हैं। वही यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही के बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसी के चलते अब पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। ताजा मामले में पांवटा साहिब पीसीआर वैन टीम की पेट्रोलिंग और पुरूवाला पुलिस टीमों ने कोटपा एक्ट, बिना मास्क घूमने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 हजार जुर्माना वसूल किया है। पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी…
डुकी गांव में खाई में लुढ़की पिकअप, 10 घायल दो सीरियस नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुरला पंचायत के डुकी गांव में एक पिकअप खाई में लुढ़क जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना करीब 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। भाजपा नेता प्रीत मोहन शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी शमशेर चंद की पिकअप गाड़ी को ड्राइवर कालू (दीपक) चला रहा था। इस गाड़ी में करीब 10 -12 लोग सवार थे और यह सभी लोग तारापुर चासी गांव में बसेरा धार्मिक आयोजन में जा रहे थे। अचानक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला से शिलाई कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने अटल टनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी के खिलाफ संक्रमण की बात छिपाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अटल टनल के उद्घाटन समारोह में जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि शौरी ने जानबूझकर अपने संक्रमण को छिपाया जोकि कोविड 19 के नियमों का सीधे उल्लंघन तो है ही साथ में कानून की भी अवहेलना है। इसके लिए उन पर…