Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर में आज रात 9 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल 227 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 188 की रिपोर्ट नेगेटिव, 9 पॉजिटिव, 6 इनकनकलुसिव रही है जबकि 24 सैंपल की जांच अभी की जा रही है। इन 9 लोगों में 5 शिलाई, 3 नाहन जबकि 1 मामला पौण्टा साहिब से संबंधित है जोकि बाहर देश से वापस आया है। इन 9 लोगों में 7 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 23 वर्ष से लेकर 56 वर्ष के बीच है तथा एक 15 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय महिला…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर विभिन्न स्थानों पर कल रात व आज सुबह बारिश होने के कारण कई रास्ते बन्द हो गए हैं! प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहब- शिलाई रोड पर सतौन  के पास पहाड़ी का मलवा गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया! इसी तरह सतौन से रेणुका की सड़क पर मलवा गिरने से बुरी तरह यातायात प्रभावित हुआ है जिस कारण लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड रहा है!

Read More

शिमला। श्रीनगर के पुंड में भारतीय सेना व आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में वीरभूमि हिमाचल के हमीरपुर से सेवा के जवान रोहन कुमार के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को इस असहसनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

सुखराम चौधरी को मिली पवार, विरोधियों में भी खुशी की लहर! नाहन। जिस विभाग में बतौर जेई कार्य करते थे आज उसी के मुखिया बन गए। जी हां हम बात कर रहे है पांवटा साहिब के एमएलए और नव नियुक्त मंत्री सुखराम चौधरी की। कल शाम को शिमला से शपथ लेकर वापस गृह जिला सिरमौर पहुंचे सुखराम चौधरी को पहुंचते ही खुशखबरी मिल गई कि उन्हें ऊर्जा मंत्रालय देखना है। वर्षों तक बिजली बोर्ड में सेवाएं देने वाले सुखराम चौधरी के बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को उन्नति पर ले जाने में कारगर साबित होंगे। बिजली बोर्ड को और सुदृढ़…

Read More

बारिश में ढही पुलिया की शटरिंग, तीन दिन पहले डाली गई थी स्लैब… नाहन। कोलावाला भूड़ पंचायत में शुक्रवार रात्रि को हुई भारी बारिश में हाल ही में बनी पुलिया की शटरिंग ढह गई। कोलावाला भूड को कोटडी से जोड़ने वाले मार्ग पर बरसाती नाले में इस पुलिया का निर्माण किया जा रहा था। गौरतलब हो कि पुलिया करीब आठ लाख से बनाई जा रही है। तीन दिन पहले ही पुलिया की स्लैब डाली गई थी। लेकिन रात हुई भारी बारिश के चलते पुलिया की शटरिंग ढह गई । स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुल को जल्द दुरुस्त…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के बद्रीपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 48 वर्षीय कुलजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी मुताबिक पांवटा साहिब के बद्रीपुर में वार्ड नं 3 के निवासी कुलजीत ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उक्त व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रसित बताया जा रहा था। जिसके चलते उसने निजी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को…

Read More

शिमला। डीआरडीए की परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जिला सिरमौर के आशा स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई ईको-फ्रेंडली राखी भेंट की। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के चीड़ की पत्तियों से राखियां बनाने के प्रयासों की सराहना की।

Read More

शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला में मंत्रिमंडल उप-समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को सरल व सस्ता ऋण प्रदान किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का दृष्टिपत्र आम जनता की राय पर आधारित है, ताकि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने विभागाध्यक्षों को इसका प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार राज्य में वर्तमान शिक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर…

Read More