नाहन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बतौर फ्रंटलाइन वॉरियर्स के तौर पर काम कर रहे नगर पालिका नाहन के सफाई कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीति अग्रवाल ने बताया कि कच्चा टैंक स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में रक्षाबंधन पर इस कार्यक्रम में सभी सफाई कर्मचारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को…
Author: Himachal Varta
पुल बनकर तैयार फिर भी सड़कों पर उतरे ग्रामीण जानिए वजह नाहन। सरकार व नेताओं की के उदासीन रवैये से खफा ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। नाहन विकासखंड के तहत आने वाले कोलावाला भूड ग्राम पंचायत के मझाडा नदी में 2017 में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पुल बनकर तैयार हो चुका है। मगर अभी तक पुल को सड़़क से अटैच नहीं किया गया है। ग्रामीण सोमनाथ , अनिल कुमार, जगबीर सिंह आदि ने आरोप लगाया कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। क्षेत्र में पेयजल…
1 नया कोरोना पॉजिटिव मामला भी आया सामने नाहन। जिला सिरमौर में आज 23 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला भी सामने आया है। इन 23 लोगों में 18 लोग गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन के हैं। अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक कल के शेष बचे 24 सैंपल में से 23 की रिपोर्ट नेगेटिव और 1 कि इनकनकलुसिव आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल 237 (199 नए और 38 फॉलोअप सैंपल) जांच के लिए भेजे गए थे। नए 199 सैंपल में से 89 की रिपोर्ट नेगेटिव, 1 पॉजिटिव, 4 इनकनकलुसिव जबकि 105 की जांच…
केवल स्थानीय राखियां ही खरीद रही बहनें नाहन। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां बिकनी शुरू हो गई हैं। बहनें अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियों को बाजार में खरीददारी करने में जुट गई हैं। बाजार में एक से एक सुंदर राखियां उपलब्ध हैं। तीन अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के लिए सरकार द्वारा गाइडलाइंस जारी की गई हैं और उनका पालन करते हुए ही ये त्योहार मनाए जाएंगे। बता दें कि इस बार नाहन शहर में कुछ संस्थाओं द्वारा वैदिक राखियां तैयार की गई है ,जो कि बाजारों में हाथों-हाथ बिक रही है। हालांकि…
शिमला। भारत सरकार के गृहमंत्री एवं हमारे वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर हम सबके लिए चिंताजनक है। मैं ईश्वर से अमित शाह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को परंपरागत कृषि फसलीय चक्र से बाहर निकालने के लिए अलग-अलग स्कीमें समय-समय पर लागू की जा रही हैं जिससे राज्य में सहायक धंधों को विकसित करके किसानों की आय में वृद्धि की जा सके। आज यहाँ से जारी बयान में राज्य के पशु पालन, मछली पालन, डेयरी विकास विभाग के मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि सरकार ने दूध के उत्पाद, मीट, पशु आहार की गुणवत्ता बढ़ाने, संभाल करने और बढि़या मंडीकरण के लिए नये उद्यमियों, कंपनियों और किसान उत्पादक संस्थांओं के लिए एक नयी स्कीम लागू की है,…
पंजाब सरकार एन.एफ.एस.ए. अधीन आते 36 लाख परिवारों को देगी स्मार्ट राशन कार्ड राशन वितरण प्रक्रिया में पादर्शिता के लिए टीपीडीएस का कम्प्यूटरीकरण किया गया लाभपात्रीयों को 1617 ई-पोस मशीनों के द्वारा वितरित किया जा रहा राशन चंडीगढ़। एन.एफ.एस.ए. परिवारों के लिए स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत पंजाब सरकार लगभग 36 लाख नेशनल फूड सिक्योरिटी ऐक्ट (एन.एफ.एस.ए.) अधीन आते परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड प्रदान करने जा रही है। यह जानकारी देते हुए खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने बताया कि इससे एनएफएसए स्कीम अधीन आते योग्य परिवारों को उचित लाभ मिलना यकीनी…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षा बन्धन का त्यौहार जहां आपसी भाई-चारे को बढ़ाएगा, वहीं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि रक्षा बन्धन का त्यौहार परिवार व समाज में आपसी भाई-चारे को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में शांति, सौहार्द व आपसी भाई-चारे को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।