Author: Himachal Varta

शिमला। रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर, समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कलाई पर राखियाँ बाँधीं और उनके सुखद जीवन की प्रार्थना की। रक्षा बंधन पर्व पर उन्हें बधाई देते हुए, राज्यपाल ने कहा कि हर त्यौहार को मनाने में एक विशेष संदेश छुपा होता हैं। रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार हमें प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। कोरोना महामारी के कारण इस संकट के दौर में हमें एक साथ लड़ाई लड़ने की जरूरत है और विशेष रूप से बहनों के लिए प्यार और संरक्षण का संदेश देना चाहिए।…

Read More

शिमला। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अध्यक्ष रश्मि धर सूद के नेतृत्व में रक्षा बंधन के अवसर पर आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की कलाई पर राखियां बांधीं। इस अवसर पर वंदना गुलेरिया, शीतल व्यास शर्मा और मोर्चा की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थीं। ब्रह्मकुमारी के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं। राज्य के स्वयं सहायता समूहों द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत तैयार घर की बनी राखियां भी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायती राज ललित जैन ने कहा कि इन        स्वयं सहायता समूहों ने…

Read More

हत्या के मामले में अंडर ट्रायल कैदी की सेंट्रल जेल नाहन में मौत! नाहन । सेंट्रल जेल नाहन में हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे एक कैदी की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। कैदी की पहचान 27 वर्षीय चंद्रबोस भगत झारखंड राज्य के गुमला जिले के बिशनपुरा निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैदी पेशाब संबंधी समस्या के कारण बीमार था, जिसे 31 जुलाई को मेडिकल काॅलेज नाहन में भर्ती किया गया था। हालांकि उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था। लेकिन पहली अगस्त की रात को…

Read More

इस बार पतंगबाजी में भी दिखा कोरोना का असर ! नाहन। नाहन शहर में रक्षाबंधन का त्यौहार अपने आप में बेहद खास रहता है दरअसल यहां रक्षाबंधन के दिन पतंगबाजी की जाती है यह परंपरा यहां कई सदियों से चली आ रही है। रक्षाबंधन के दिन यहां हर वर्ग के लोग पतंगबाजी  करते हैं बच्चों से लेकर बड़े बजुर्ग पतंगबाजी करते देखे जाते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक शहर नाहन में यह परंपरा राजा महाराजाओं के समय से चली आ रही है जिसे आज भी बखूबी निभाया जा रहा है हालांकि इस बार कोरोना का पतंगबाजी में…

Read More

एनपीएसईए महिला कर्मियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा विशेष राखी संदेश नाहन। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन  एवं हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के बेनर तले देश व प्रदेश की महिला कर्मचारियों ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ट्वीटर के माध्यम से विशेष राखी संदेश भेजा। उनसे सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए विधायकों तथा सांसदो आदि के अनुरुप ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। सिरमौर महिला विंग की अध्यक्षा प्रीतिका तोमर ने कहा कि सम्पुर्ण भारत मे एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा हें। जिला…

Read More

मधाना गांव में व्यक्ति की निजी भूमि के पेड़ों पर अज्ञात व्यक्ति ने चलाई कुल्हाड़ी नाहन। रेणुका के अंतर्गत धारटीधार क्षेत्र के मधाना गांव में एक व्यक्ति ने अपनी निजी भूमि से 9 वृक्षों के अवैध कटान की शिकायत दर्ज करवाई है। इनमें छह पेड़ तूनी और तीन पेड़ अन्य प्रजाति के शामिल हैं। प्राप्त जानकरि के अनुसार व्यक्ति ने शिकायत में इन पेड़ों को गांव के एक व्यक्ति के द्वारा काटे जाने की बात कही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता रघुवीर सिंह की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर मौके…

Read More

नाहन। पांवटा साहब के माजरा  थाने के अधीन आने वाले क्षेत्र में  दो पक्षों के बीच बहस और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति के सिर पर ईंट से हमलाकर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिकायत के बाद माजरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकरि के अनुसार गिरिनगर निवासी बीवी हजरा ने आरोप लगाया कि उसके पति हनीफ और जेठ गामी अपने घर पर थे। यहां पर रिश्तेदार भी आए हुए थे। इस दौरान पड़ोसी अयूब, उसकी बीबी व बेटे ने…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के बद्रीपुर पौण्टा साहिब से 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमे 56 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय युवती शामिल हैं। यह तीनों पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आए थे। कल देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक 105 नए और 4 फॉलोअप सैंपल जिनकी रिपोर्ट आनी शेष थी उनमे नए सैंपल में 88 की नेगेटिव और 3 की पॉजिटिव आई है जबकि 14 कि रिपोर्ट आनी शेष है। इसी प्रकार 4 फॉलोअप सैंपल में 3 की रिपोर्ट नेगेटिव और 1 कि पॉजिटिव आई है। इनमे 18 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय…

Read More