कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने उठाए कड़े कदम चंडीगढ़। राज्य में तरन तारन, अमृतसर और गुरदासपुर के बटाला में नशीली शराब दुखद घटना में 100 से अधिक लोगों की हुई मौत पर दुख प्रकट करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने कहा कि यह समय एक दूसरे पर बेबुनियाद इल्जाम लगाकर राजनैतिक लाभ लेने का नहीं है बल्कि समय की माँग है कि सभी राजनैतिक पार्टियाँ एक ही प्लेटफार्म पर इकठ्ठा होकर लोक हित के लिए काम करें। मंत्री ने आगे कहा कि इस विपदा के समय केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश के निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 114वीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित सादे व गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें प्रदेश के लोगों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि डॉ. परमार एक महान दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस पहाड़ी राज्य की अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए राज्य का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रदेश की मजबूत नींव रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि हिमाचल प्रदेश देश के अन्य पहाड़ी राज्यों के…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज पर स्थित हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई एस परमार की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. परमार न केवल एक राजनीतिज्ञ थे, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका जीवन मूल्य पर आधारित था। वह पहाड़ी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित थे और प्रदेश में कृषि और बागवानी क्षेत्र पर अधिक ध्यान देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करने के पक्षधर रहे। डाॅ. परमार की महानता उनकी सादगी थी और जब…
राहत भरी खबर- नाहन। हिमाचल प्रदेश में जहां कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं वही कोविड केयर सेंटर संंगडाह में कोरोना मरीजों का स्वस्थ होना भी लगातार जारी है। रविवार को भेजे गए 18 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट में 12 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव तथा 6 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। बता दें कि सोमवार को भी कोविड-19 सेंटर से 14 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। एसडीएम राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड केयर सेंटर संगड़ाह में अब तक सिर्फ 12 लोग ही पॉजिटिव रह गए हैं। उन्होंने स्वस्थ…
ठीक होने वालों में एक 10 माह की बच्ची भी शामिल नाहन। जिला सिरमौर में 30 लोगों ने कोरोना को मात दि है जबकि नए सैंपल में एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला भी सामने आया है। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक कल के शेष बचे 14 सैंपल में से 12 की रिपोर्ट नेगेटिव, 1 इनकनकलुसिव और 1 की रेजेक्टेड रही। आज कुल 161 सैंपल (118 नए और 43 फॉलोअप) जांच के लिए भेजे गए थे। 43 फॉलोअप सैंपल में से 30 की रिपोर्ट नेगेटिव, 10 की पॉजिटिव और 3 की जांच अभी की जा रही है। इन 30 लोगों में 11…
कहा; साल 2012 और 2016 में अकाली सरकार के समय घटीं ऐसी घटनाएँ; अकालियों का दोषारोपण ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसा चंडीगढ़। जहरीली शराब के मामले में कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के खिलाफ दोषारोण कर रहे अकालियों को कड़े हाथों लेते हुए पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और एन.आर.आईज. मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि यह दोषारोपण ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ कहावत की तरह है क्योंकि अकालियों के राज के दौरान साल 2012 और 2016 में क्रमवार गुरदासपुर और बटाला में ऐसी घटनाएँ घट चुकी हैं। यहाँ जारी एक…
नाहन । उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज नगर परिषद नाहन के गोविन्दगढ़ मौहल्ला के लिए रोटरी क्लब नाहन के सौजन्य से 500 लिटर दूध से भरी गाड़ी को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि रोटरी क्लब नाहन द्वारा गत 14 दिनों से गोविन्दगढ़ मौहल्ला के 500 परिवार जोकि कोराना महामारी के कारण कन्टेंनमेंट जोन में जीवन यापन कर रहे है, के लिए प्रतिदिन दूध घर-द्वार तक निःशुल्क मुहैया करवाया गया। दुध आपूर्ति के अंतिम दिन रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा उपायुक्त सिरमौर को कोरोना महामारी के दौरान जिला में बेहतर नेतृत्व के लिए समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित…
अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर के चालान काट वसूला साढ़े 13 हजार रुपए जुर्माना नाहन। जिला सिरमौर के नदी-नालों में अवैध खनन का धंधा जोरों पर चला हुआ है। हालांकि, कई बार खनन विभाग सहित पुलिस और वन विभाग की टीमें खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे चुकीं हैं। बावजूद इसके चोरी-छिपे नदी नालों से रेत और बजरी निकालकर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला में विकास खंड नाहन के अंतर्गत आने वाली विक्रमबाग पंचायत में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टर संचालकों के चालान काट साढ़े 13 हजार रुपये…