देश में इस प्रकार की प्रणाली शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के विकास कार्यों के प्रबन्धन व निरीक्षण हेतु आनलाईन वेबपोर्टल ‘वक्र्स मैनेजमेन्ट सिस्टम’ लांच किया। देश में इस प्रकार की प्रणाली शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा। श्री विज ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह एक क्रांतिकारी कदम है। यह प्रणाली पूरी तरह से पेपरलैस एवं केन्द्रीकृत वेब आधारित होगी, जोकि प्रदेश के सभी निकायों की कार्य सेवाओं को एक मंच पर…
Author: Himachal Varta
शराब माफिया को खत्म करने का किया वादा, विरोधियों को मासूम लोगों की मौत पर घटिया राजनीति करना बंद करने को कहा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को राज्य में शराब माफिया को खत्म करने का वादा करते हुए कहा कि नकली शराब से हुई मौतों के मामले में यदि किसी राजनीतिज्ञ या सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को नकली शराब के रूप में जहर से मारने के लिए जिम्मेदार दोषियों को बच निकलने की आज्ञा नहीं दी जायेगी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि…
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के निर्देशों पर मिड डे मील के मेहनताने के लिए 2.5 करोड़ रुपए के करीब की राशि जारी कर दी गई है, जिससे मिड डे मील के अधीन रसोइयों / सहायकों को समय पर मेहनताना दिया जा सके। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री के निर्देश पर पंजाब मिड डे मील सोसाइटी द्वारा 2,49,78,780 रुपए के फंड जारी किए गए हैं। राज्य के समूह जि़ला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में इस मेहनताने का तुरंत वितरण करने और इसको…
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस थाना जमालपुर जिला लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. जसविन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता अजय तिवारी निवासी जमालपुर, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसे बरी करवाने में मदद करने के बदले उक्त ए.एस.आई द्वारा 25,000 रुपए की माँग की गई है परन्तु सौदा 20,000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किन्नौर जिला में 62.17 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। जय राम ठाकुर ने रिकांगपिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के 2.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओपीडी ब्लाॅक और जेरियाट्रिक वार्ड, हंगो/चूलिंग में 1.06 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, लियो में 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 1.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा के भवन, 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी…
शिमला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें सहकारी आंदोलन में महिला किसानों और स्थानीय कारीगरों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वयं सहायता समूहों की मदद करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अधिकतम वसूली करने वाली बैंक की शाखाएं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस शिष्टाचार भेंट में अध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज ने राज्यपाल को कोविड-19 अवधि के दौरान बैंक द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों तथा किसानों को प्रदान की जा रही सहायता के बारे में अवगत करवाया। प्रदेश में कांगड़ा सहकारी…
माजरा के गौ-शाला में हवन-यज्ञ का हुआ आयोजन डा. बिन्दल ने कहा, राम मंदिर आंदोलन के जुल्म याद आते हैं तो आज भी आत्म सिहर उठती है नाहन। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी गई। इस अवसर पर नाहन शहर में जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हलवा बांटकर खुशियां का इजहार किया, वहीं माजरा स्थित श्री महादेव गौ-शाला में हवन और यज्ञ का आयोजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। नाहन और माजरा में अपने सम्बोधन में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने…
6 से 14 अक्टूबर, 2020 तक पड्डल मैदान मण्डी में भर्ती का किया जाएगा आयोजन नाहन। जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020 तक पड्डल मैदान मण्डी में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि यह भर्ती सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी पुरुष, सैनिक तकनीकी गोला बारूद निरीक्षक (एटी) पुरुष, सैनिक तकनीकी उड्डयन तथा सैनिक तकनीकी उपचार सहायक एन.ए. पुरुष पदों के लिए होगी। सेना के प्रवक्ता ने…