नाहन। राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर टीम के द्वारा पांवटा साहिब में विदेशी शराब सहित एक बड़ा अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर प्रितपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर शाम पांवटा साहिब के गोंदपुर में एक ढाबे पर पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि ईटीओ संजीव अत्री इंस्पेक्टर, चिरंजीलाल इंस्पेक्टर, अंकुश चौहान की टीम ने जब ढाबे में सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां से भारी मात्रा में शराब मिली। जिसमें हरियाणा में ही बेचे जाने वाली छह बोतल…
Author: Himachal Varta
नाहन। पांवटा साहिब नगर परिषद की आगामी चुनाव के लिए 13 वार्डो में से 7 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित किया जाएगा । जिसमें से वार्ड नम्बर 5 व 7 को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नम्बर 5 व 7 में से ड्रॉ के द्धारा किसी एक वार्ड को अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा तथा शेष 11 में से 6 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के आरक्षित किये जाने हैं। यह जानकारी उप मण्डलाधिकारी (ना०) पावंटा साहिब एलआर वर्मा ने देते हुए बताया कि वार्डो के आरक्षण का निर्धारण दिनांक 10 अगस्त 2020 को…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना के 6 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। ये 6 मामले पांवटा साहिब के हैं जिनमें 19 से 28 साल के बीच के 4 पुरुष और 28 से 35 साल की 2 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि लंबित 177 नए और 17 रिपीट सैंपल में से, 152 की रिपोर्ट नेगेटिव और 6 पॉजिटिव हैं, जबकि 19 नए सैंपल और 17 रिपीट सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी हैं। इसके साथ ही जिला सिरमौर में कोरोना का आंकड़ा 361 तक पहुंच गया है।
राम मंदिर आंदोलन के जुल्म की याद आते ही सिहर उठती है आत्मा : डा. राजीव बिंदल नाहन। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी गई। इस अवसर पर नाहन शहर में जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हलवा बांटकर खुशियां का इजहार किया, वहीं माजरा स्थित श्रीमहादेव गौ-शाला में हवन और यज्ञ का आयोजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। नाहन और माजरा में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत पावन दिन है जिसका इंतजार करोड़ों भारतीयों…
नाहन। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र गाताधार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के शुभ अवसर पर पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष गाताधार रोशन लाल शर्मा , मंडल कार्यकारिणी सदस्य जगत राम शर्मा , हेल्प इंडिया परिवार के चेयरमैन बलबीर शर्मा , हीरा सिंह नेगी , बाबूराम शर्मा , राजेंद्र शर्मा देवराज शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा , अरविंद शर्मा , भीम दत्त शर्मा , भगत राम शर्मा और दलीप सिंह चौहान आदि…
आईआईएम सिरमौर में हुई अकादमिक सत्र की शुरूआत, वर्चुअल आनलाईन कक्षाओं का होगा आयोजन पीएचडी प्रोग्राम और एमबीए टूरिज़्म एण्ड हास्पिटेलिटी मैनेजमेन्ट के नए कोर्स शुरू किये नाहन। आईआईएम सिरमौर ने अकादमिक सत्र 2020 की शुरूआत की है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय एस. श्रीराम, चेयरपर्सन, बीओजी एवं चेयरमैन और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अजय एस. श्रीराम ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए उनका पहला साल बेहद चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि वे ई-लर्निंग ट्राइमेस्टर के साथ ही शुरूआत करेंगे। उन्होंने मौजूदा बैच में लिंग विविधता की सराहना की। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि घर से प्रोग्राम में हिस्सा लेने के दौरान अपने पाठ्यक्रम को…
नाहन। ग्राम पंचायत नाहन के वार्ड नम्बर-1 में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत नाहन के वार्ड नम्बर-1 के गणेश का बाग में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप श्रीमती जशो देवी पत्नी श्री राज बहादुर और श्री भीम बहादुर सपुत्र श्री रण बहादुर के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है और ग्राम पंचायत नाहन के वार्ड नम्बर 1 के गणेश के बाग के समस्त क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत सुरला के श्री…
नाहन। नाहन नगर परिषद की आगामी चुनाव के लिए 13 वार्ड में से दो वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिलाओं केे लिए तथा शेष अन्य में से 5 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के आरक्षित किये जाने हैं। यह जानकारी उप मण्डलाधिकारी (ना०) नाहन विवेक शर्मा ने देते हुए बताया कि वार्डो के आरक्षण का निर्धारण दिनांक 07 अगस्त 2020 को प्रातः 11.00 बजे नगर परिषद कार्यालय के सभागार में लॉट द्वारा किया जाएगा।