अवैध रूप से गुंडा टैक्स वसूलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नाहन। पांवटा साहिब उपमंडल में अक्सर अवैध खनन के मामले सामने आते हैं। अब नया मामला उत्तराखंड के ट्रक ड्राइवरों से गुंडा टैक्स वसूलने का सामने आया है। उत्तराखंड से पांवटा साहिब के क्रेशर से रेत-बजरी के लिए आने वाले ट्रक चालकों से अवैध रूप से गुंडा टैक्स वसूलने के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ट्रक नंबर यूके07सीबी-3790 के चालक सावेज निवासी हसनपुर डाकघर शेरपुर तहसील सहसपुर जिला देहरादून उत्तराखंड ने बताया कि यह प्रतिदिन रेत…
Author: Himachal Varta
गन्दगी मुक्त भारत अभियान के दौरान जिला में 6000 से अधिक पौधे किए जाएंगे रोपित नाहन। जिला सिरमौर में 8 से 15 अगस्त, 2020 तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सप्ताह भर गन्दगी मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा गन्दगी मुक्त भारत अभियान के तहत सप्ताह भर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। गन्दगी मुक्त अभियान के प्रथम दिन जिला के 228 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ ई-रात्री…
नाहन। धौलाकुआं में आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) का परिसर हिमाचल की प्रसिद्ध काष्ठकुणी शैली में बनाया जाएगा। ब्रिटिशकाल में बनी इमारतों की तर्ज पर परिसर का डिजाइन तैयार किया गया है। पहले चरण में हॉस्टल सहित अध्ययन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें 600 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता होगी। मेडिकल यूनिट अलग से होगी, जिसमें विद्यार्थियों के इलाज की सुविधा होगी। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर चार अगस्त को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इसकी ऑनलाइन आधारशिला रखी गई थी। केंद्र ने आईआईएम के पहले चरण को 392.51 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।…
पुलिस ने रिक्शा चालक समेत तीन युवकों से 13 ग्राम चरस की बरामद नाहन। पांवटा साहिब में पुलिस ने बाता मंडी के पास एक रिक्शा चालक से 13 ग्राम चरस बरामद की है। इस दौरान ऑटो में ऑटो चालक समेत दो और युवक सवार थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रिक्शा चालक रामप्रसाद सैनवाला माजरा तथा रिक्शे में बैठे अली शाह फरीदकोट पंजाब व संजीव पुत्र मोहन निवासी देवी नगर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बाता मंडी के समीप रिक्शा को जांच के…
नाहन। आगामी 8 अगस्त 2020 को 33 के.वी. गिरिनगर नाहन लाइन, 11 के.वी शम्भुवाला फीडर और 11 के.वी सराहा बागथन फीडर पर मुरम्मत का कार्य किया जाना है जिस कारण शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोलियों, मातरभेदों, कटासन, जमता, सुरला, चासी, जामली, जबल का बाग, रामाधौण आदि क्षेत्रों मे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल नाहन ने बताया इस दौरान सुबह 9 बजे से 5 शाम बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी जिसके लिए उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में स्वतंत्र फिल्मकार डा0 देवकन्या ठाकुर द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म ‘मोहरा-द डिवाईन फेस’ का टीजर और पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने युवा फिल्म निर्देशक की प्रतिभा की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि इससे अन्य स्वतंत्र फिल्मकारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण प्रदेश की सम्पन्न संस्कृति को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच है। ‘मोहरा-द डिवाईन फेस’ कुल्लवी बोली में बनाई गई पूर्ण अवधि की फीचर फिल्म है। इस फिल्म ने हिमाचल प्रदेश सरकार की साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान…
ऐसे कदम से भारत के बासमती निर्यातकों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और पाकिस्तान को फायदा होगा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पंजाब और अन्य राज्यों के बड़े हित में मध्यप्रदेश की बासमती को भौगोलिक संकेतक दर्जा देने (जीयोग्राफीकल इंडीकेशन टैगिंग) की इजाजत न देने के लिए उनके निजी दखल की माँग की है। पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ जिलों को पहले ही बासमती के लिए जी.आई. टैगिंग मिला हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑल इंडिया राइस ऐक्सपोर्टर्स एसोसिएशन…
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने बुधवार को छह और विभागों की चार वर्षीय रणनीतिक कार्य योजना 2019-23 और सालाना कार्य योजना 2019-20 को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में ऐसी योजनाओं वाले विभागों की संख्या 24 हो गई है। आज की मीटिंग में जिन विभागों की इस योजनाओ को बेहतरीन कारगुजारी के मापदंड स्थापित करने संबंधी मंजूरी दी गई उनमें सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक, प्रशासकीय सुधार और सार्वजनिक शिकायत, बिजली, उच्च शिक्षा और भाषाएं, राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन और सूचना प्रौद्यौगिकी शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने…