शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला परिधि गृह के परिसर में ‘रुद्राक्ष’ और ‘परिजात’ का पौधरोपण किया। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने परिधि गृह के जनसंवाद कक्ष में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक विशाल नेहरिया और होशियार सिंह, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Author: Himachal Varta
नाहन । आज प्रेस को जारी एक बयान में रेणुका के विधायक विनय कुमार ने रेणुका भाजपा के नेताओं पर कोरोना महामारी में लापरवाही बरतने व सरेआम नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। विधायक विनय कुमार ने कहा पिछले 1 महीने में जिला सिरमौर में कोरोना ने तेजी से दस्तक दी है। जिसमें जिला प्रशासन व सरकार की लापरवाही साफ साफ नजर आ रही है। विनय कुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार में मंत्री, बीजेपी नेता कार्यकर्ता व मंत्री गण लगातार सोशल डिस्टेंस वह बिना मास्क पहनकर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन प्रशासन व सरकार इस…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य वर्तमान और आनेवाली पीढ़ियों को भविष्य के लिए तैयार करना है -: प्रधानमंत्री यह नीति नए भारत की नींव रखती है: प्रधानमंत्री यह समग्र दृष्टिकोण पर आधारित है :प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उच्च शिक्षा सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 3-4 वर्षों में व्यापक विचार-विमर्श और लाखों सुझावों पर मंथन के बाद मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर स्वस्थ बहस और विचार-विमर्श हो रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य राष्ट्रीय मूल्यों…
चंडीगढ़। पंचकूला के सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल को खोले जाने की कुछ टीवी चैनलों द्वारा चलाई जा रही खबर का खण्डन करते हुए सरकारी प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि उक्त स्कूल पंचकूला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय समारोह में हमेशा ही राष्ट्रगान प्रस्तुत करता है। आगामी 15 अगस्त को भी राष्ट्रगान का कार्यक्रम स्कूल की ओर से प्रस्तुत किया जाना निर्धारित है इसलिए स्कूल के सात बच्चे सभी एहतियात के साथ अभ्यास के लिए बुलाए गए थे। स्कूल के निकट सी.एस.सी. सेन्टर में परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य चल रहा है। इसलिए कुछ बच्चे स्वयं अपने अभिवावकों…
पंजाब सरकार कोविड -19 से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से घर-घर नौकरी देने के मंतव्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 2984 पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदनों की माँग की गई हैं। इस बात का प्रगटावा स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने एक प्रैस बयान के द्वारा किया। स. सिद्धू ने बताया कि कोरोनावायरस के फैलाव के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों की बढ़ रही संख्या के कारण स्थिति के साथ और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह…
श्री गुरू तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित पौधे लगाने की विशेष मुहिम चलाई जायेगी चंडीगढ़। श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित पौधे लगाने की विशेष मुहिम चला कर श्री आनंदपुर साहिब और बाबा बकाला को हरा -भरा बनाया जायेगा। पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज यहाँ वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की मीटिंग के दौरान यह प्रगटावा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पहले ही श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित हर गाँव में 400 पौधे लगाने का…
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना नकोदर शहरी, जि़ला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. अमीर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता सन्दीप कुमार निवासी नकोदर, जि़ला जालंधर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले उक्त ए.एस.आई की तरफ से 5,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस की तरफ से शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो…
शिमला। आज कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर विधानसभा के अन्तर्गत बगली में देहरा भाजपा संगठनात्मक जिला के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार के मिशन रिपीट को सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार व संगठन के बीच बेहतर ताल-मेल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि वे विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़े हैं। यही नहीं पार्टी का नेतृत्व जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं, जो हिमाचल प्रदेश से ही हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि…