शिमला। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज नई दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के धरोहर गांव नग्गर के समीप शरण गांव को देश के उन दस गांवों में शामिल किया गया है, जिन्हें हथकरघा गांव के रूप में चुना गया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि इससे न केवल हथकरघा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ये गांव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बनेंगे। देश में निफ्ट…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश की जनता की आशाओं, आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को जानने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट में भी मुख्यमंत्री वर्चुअली प्रदेशवासियों के संपर्क में रहे और जनसमस्याओं का जानने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी ध्येय को साकार करने की दृष्टि से मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के लिए एक कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया, रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से माह में एक बार प्रसारित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेशवासियों से जुड़ी बातों का…
नाहन नगर परिषद के 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित आज लाटरी के माध्यम से किया गया आरक्षण को लेकर वार्डों का बंटवारा नाहन। जिला सिरमौर में शहरी निकाय चुनाव को लेकर अब सक्रियता होने लगी है। सिरमौर के शहरी निकायों नाहन और पांवटा साहिब में चुनावी कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते आज नाहन नगर परिषद सभागार में शहर के 13 वार्डों के लिए लाटरी के ड्रा से आरक्षण को लेकर कार्य किया गया। इस बार नाहन नगर परिषद के 13 वार्ड में से दो वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिलाओं केे लिए तथा शेष अन्य में से 5…
नाहन। जिला सिरमौर में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीडि़त महिलाओं को संरक्षण, चिकित्सा एवं विधिक सहायता एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के लिए वन स्टाप सेन्टर (ओएससी) जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थापित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने लॉकडाउन के दौरान बलात्कार, छेड़छाड़ व पोक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों में बढ़ौतरी के दृष्टिगत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अप्रैल, मई और जून माह के दौरान बलात्कार छेड़छाड तथा पोक्सो अधिनियम के 33 मामले सामने आए…
नाहन। यूथ कांग्रेस इकाई नाहन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है! यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर द्वारा घोषित इस नई कार्यकारिणी में सुभाष चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया जबकि निखिल चौधरी,नवीन चौधरी,अमन धीमान, संजय कुमार,वीरेंद्र वर्मा व रणवीर सिंह को उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। साथ ही पंकज यादव,दीपक सिंह, मांगेराम,विनोद कुमार, हितेंद्र देव,रमजान,इंद्रपाल सिंह, सोहेल खान,अमित शर्मा, बलिंदर, नागेंद्र, संजीव,कादर व पुनीत शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। यूथ कांग्रेस नाहन के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस को मजबूती…
नाहन। इन दिनों नाहन नगर परिषद द्वारा ऐतिहासिक चौगान मैदान का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है जिसमे मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत महिलाओं को मिला रोजगार भी मिल रहा है। ऐतिहासिक मैदान में विशेष किस्म की घास लगाने पर व चारों तरफ से मैदान की सुंदरता बढ़ाने पर शुरुवाती चरण में 2 लाख रूपए की राशि खर्च की जा रही है। इससे एक और जहां ऐतिहासिक चौगान मैदान की सुंदरता बढ़ेगी वहीं महिलाओं को घर द्वार पर रोजगार भी मिल रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि परिषद द्वारा ऐतिहासिक मैदान की…
नाहन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ0के0के0पराशर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 2 अगस्त 2020 के बाद जो लोग ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के सम्पर्क में आए है, वह सभी लोग उनके सम्पर्क में आने के दिन से खुद को 14 दिनों के लिए अपने घर में आइसोलेट कर लें। उन्होंने बताया कि यदि होम क्वारिन्टन होने के बाद बुखार, खासी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण नजर आए तो टोल फ्री नम्बर 104 पर तुरन्त सम्पर्क करें।
तो राम तुम मन शिवधनुष की प्रत्यंचा है अभिमान है अहंकार है तोड़ सको तो राम तुम परसुराम ज्वाला धधक रहे क्रोध की सहज समित कर सुदिश मोड़ सको तो राम तुम सीता अभिलाषा है आशा है प्यार की परिभाषा है मोहित कर मोहित हो हृदय से जोड़ सको तो राम तुम राजभवन राजगद्दी राजवैभव भूख हैं तृष्णा हैं माया हैं जाल हैं छोड़ सको तो राम तुम जंगल है जीवन जीने की आपाधापी है कठिनाइयों की किताब संघर्षों की कापी है बन्दर भालू शेर निशाचर संग घुल-मिल होड़ सको तो राम तुम चिन्ताएं सागर हैं इच्छाएं युद्ध स्वाभिमान शक्ति…