Author: Himachal Varta

खर्चों में 76 करोड़ रुपए उपकरण और राहत पर जबकि 425 करोड़ रुपए प्रांतीय आपदा प्रबंधन फंड में से खर्च किए गए चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने आज कोविड-19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई में राज्य सरकार द्वारा अब तक खर्च की गई 501.07 करोड़ की राशि को मंजूरी दे दी है। यह खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 501.07 करोड़ रुपए में से 76.07 करोड़ रुपए स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रबंधन और खरीद समिति द्वारा विभिन्न उपकरणों की खरीद और राहत पर खर्च किए गए हैं जबकि 425 करोड़…

Read More

– लोक सभा मैंबर परनीत कौर द्वारा वीडियो कॉल करके कोरोना संकट में गऊधन की संभाल के लिए गौ सेवा आयोग द्वारा मैडीकल कैंप लगाने की प्रशंसा – गऊधन की संभाल के लिए गैर सरकारी संस्थाएं भी अपना योगदान देने के लिए आगे आएं – चंद्र गैंद – गौ सेवा आयोग गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाऐगा – सचिन शर्मा – आयोग ने गाजीपुर गौशाला में गऊधन के क्ल्याण के लिए मैडीकल कैंप लगवाया चंडीगढ़,/ पटियाला। पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोग द्वारा राज्यभर में लगाए जाने वाले 200 पशुधन क्ल्याण कैंपों की शुरुआत आज…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए 26.50 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री का आजा सराज क्षेत्र का दौरा करने का कार्यक्रम था खराब मौसम के कारण वह क्षेत्र का दौरा नहीं कर पाए। जय राम ठाकुर ने 1.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचैकी के भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बालीचैकी में 17.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन (मिनी सचिवालय) की आधारशिला रखी और कहा कि यहां…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कांगड़ा जिला के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आज गग्गल हवाई अड्डे पर आगमन पर उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, अरुण मेहरा, रीता देवी, अर्जुन सिंह, होशियार सिंह, मुल्कराज प्रेमी, रवि धीमान, पूर्व विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उपस्थित थे। मुख्यमंत्री का गग्गल से धर्मशाला जाते समय रास्ते में भी लोगों ने स्वागत किया। इसके…

Read More

शिमला। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2020 को जिला कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जिला शिमला, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर जिला बिलासपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मंडी, स्वास्थ्य एवं…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा, कांगड़ा के प्रधानाचार्य व विभागाध्यों के साथ कोविड-19 की स्थिति और संस्थान की प्राथमिकताओं, उद्देश्य व इस महामारी से निपटने को लेकर के लिए किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि टांडा अस्पताल ने कोविड-19 मरीजों की देखरेख में बेहतरीन परिणाम दिए हैं, जो की सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 निर्धारित अस्पताल न होने के बावजूद भी  यहां स्थिति से निपटने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे है। उन्होंनेे कहा कि प्रारम्भ में…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आज यहां आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) की 14वीं बैठक आयोजित हुई। श्री खाची ने आपदा प्रबन्धन के लिए निरन्तर निगरानी और तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को जोखिम की स्थिति में तैयारियों के बारे में जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड-19 का खतरा कम होने के बाद माॅक ड्रिल और अभ्यास किए जाने चाहिए तथा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को इसको लेकर आॅनलाइन प्रशिक्षण का संचालन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भूकम्प,…

Read More

नाहन। जिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर डा. आर.के.परूथी ने पूर्व में जारी किए आदेशों की निरंतरता में ईपास संबंधी सुविधा के लिए स्थापित किए गए कण्ट्रोल रूम के नियंत्रण का जिम्मा अब तहसीलदार (निर्वाचन) राजेश तोमर को दिया है। आदेशानुसार लोगों को ईपास संबंधी सुविधा नायब तहसीलदार (निर्वाचन) व निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से प्रदान की जाएगी, जिसके लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01702-222620 तथा राजेश तोमर तहसीलदार (निर्वाचन) के मोबाईल नम्बर 94186-59684 पर सम्पर्क कर सकते है।

Read More