Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मण्डल की 7वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राज्य के युवाओं में कौशल उन्नयन के लिए एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित 100 मिलियन डाॅलर की हिमाचल प्रदेश कौशल विकास योजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य में अधिक उत्पादक कार्यबल का निर्माण करेगी, जो बाजार की मांग, तकनीक और व्यावसायिक कौशल से लैस होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य 25 ट्रेडों में राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) से राष्ट्रीय…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री ने प्रोटीन प्रसंस्करण केंद्र का शुभांरम्भ तथा टिशु कल्चर इकाई और बांस की हाई-टैक नर्सरी की आधारशिला रखी पालमपुर का हिमालयन जैव-संसाधन प्रोद्यौगिकी संस्थान प्रदेश के टांडा, चम्बा, हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों को कोविड-19 के परीक्षण के लिए सभी आवश्यक उपकरण और लाॅजिस्टिक सहयोग प्रदान करने के अलावा प्रदेश में किए जा रहे कोविड-19 के परीक्षण करवाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पालमपुर के वैज्ञानिक तथा ओद्यौगिक अनुसंधान परिषद हिमायलन जैव प्रोद्यौगिकी संस्थान के 38वें स्थापना सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को…

Read More

शिमला। राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेते हुए आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. को 540 करोड़ रुपये के ऋण पीएफसी/आरईसी के माध्यम से प्रदान करने का आग्रह किया ताकि मार्च और अप्रैल माह की देनदारियां पूरी की जा सके। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त उनसे 350 करोड़ रुपये अनुदान के रूप मेें दिए जाने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आरईसी/पीएफसी के माध्यम से होने वाले ऋणों पर ब्याज दरों को भी कम करने का आग्रह…

Read More

शिमला। राज्य परिवहन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार ने राज्य परिवहन की बसों में 60 प्रतिशत यात्रियों द्वारा यात्रा की शर्ताें में ढील देने का फैसला लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान शारीरिक दूरी रखनी आवश्यक होगी तथा किसी भी यात्री को बस में खड़े रह कर यात्रा की अनुमति प्रदान नही की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि 60 प्रतिशत यात्रियों की यात्रा से सम्बन्धित शर्त के अतिरिक्त अन्य सभी शर्तें विभाग द्वारा 30 मई, 2020 को जारी अधिसूचना के अनुसार ही लागू रहेगी।

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में 78वें राष्ट्रीय नमूना सेवा और उद्योगों के वार्षिक सर्वेंक्षण का काम अब फिर से शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि कोविड-19 के कारण मार्च, 2020 को राष्ट्र व्यापी लॉकडाउन के कारण जिला सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा किए जा रहे 78वें राष्ट्रीय नमूना सेवा और उद्योगों के वार्षिक सर्वेंक्षण का काम स्थगित कर दिया गया था। उन्हांेने बताया कि सर्वें के दौरान सर्वेंकर्ता को गलब्स व मास्क पहनान आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त दो गज की दूरी व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सर्वें का कार्य प्रातः 8 बजे…

Read More

नाहन। कोरोना महामारी के दौरान मुख्य पंक्ति में रहे कोरोना योद्धाओं के स्वास्थ्य की जांच का सिलसिला शुरू हो गया है। रेणुका थाने से जुड़े 28 पुलिस कर्मियों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। इन सभी पुलिस कर्मियों को यह टेस्ट करवाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां बारी-बारी से कर्मियों के सैंपल लिए गए। इन सभी पुलिस कर्मियों ने कर्फ्यू के दौरान अस्पताल, विभिन्न नाकों और क्वारंटीन केंद्रों में सेवाएं दी हैं। अब इन सभी का टेस्ट करवाया गया है। अब चिकित्सकों, नर्सों, मीडिया कर्मियों सहित सब्जी विक्रेताओं के भी कोरोना टेस्ट होंगे। तहसीलदार रमन ठाकुर ने…

Read More

पांवटा साहिब में हरियाणा व उत्तराखंड राज्यों की सीमाओं से वापस भेजे 22 वाहन नाहन। पांवटा के उत्तराखंड और हरियाणा राज्यों की सीमाओं से करीब दो दर्जन वाहनों को वापस भेजा गया हिमाचल के अंतरराज्यीय बैरियरों पर ई-पास और बिना परमिशन के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। इनमें होम क्वारंटीन, पेड-क्वारंटीन होटलों और संस्थागत क्वारंटीन से पिछले एक सप्ताह के भीतर 5 मामले आ चुके है। हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर प्रभारी मुख्य…

Read More

नाहन। पांवटा के शिवपुर में एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव किराये के कमरे से बरामद होने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 5 7 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र मल्लूराम, निवासी शिवपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पिछले कुछ वर्षों से परिवार से अलग बेहड़ेवाला में किराये के कमरे में रहता था। सुबह मकान सेे बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक ने जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा था। इसके बाद परिजनों…

Read More