Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आईआईएम सिरमौर में अकादमी सत्र की शुरुआत!
    हिमाचल प्रदेश

    आईआईएम सिरमौर में अकादमी सत्र की शुरुआत!

    By Himachal VartaAugust 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    आईआईएम सिरमौर में हुई अकादमिक सत्र की शुरूआत, वर्चुअल आनलाईन कक्षाओं का होगा आयोजन

    पीएचडी प्रोग्राम और एमबीए टूरिज़्म एण्ड हास्पिटेलिटी मैनेजमेन्ट के नए कोर्स शुरू किये

    नाहन। आईआईएम सिरमौर ने अकादमिक सत्र 2020 की शुरूआत की है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय एस. श्रीराम, चेयरपर्सन, बीओजी एवं चेयरमैन और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अजय एस. श्रीराम ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए उनका पहला साल बेहद चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि वे ई-लर्निंग ट्राइमेस्टर के साथ ही शुरूआत करेंगे। उन्होंने मौजूदा बैच में लिंग विविधता की सराहना की। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि घर से प्रोग्राम में हिस्सा लेने के दौरान अपने पाठ्यक्रम को प्राथमिकता दें तथा आनलाईन सत्र के दौरान खुले विचार रखें। उन्होंने एक अच्छे लीडर के 10 गुणों पर ज़ोर दिया, जिनमें शामिल हैं- हमारे मूल्य, नेटवर्किंग, आशावाद, खुले विचार, स्फूर्ति, सहानुभूति, मानवता, संचार कौशल, डिजिटल विशेषज्ञता और पारिवारिक मूल्य। वर्चुअल इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान, प्रोफेसर नीलू रोहमेत्रा, डायरेक्टर, आईआईएम सिरमौर ने सभी दिग्गजों एवं छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा महामारी ने लर्निंग के नए तरीके शुरू किए हैं। महामारी के चलते हमारा संस्थान चुनौतियों को अवसर पर बदलने पर ध्यान दे रहा है। ‘‘आज हम देश भर में विशेषज्ञों के साथ वर्चुअल तरीकों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा। उन्होंने बताया कि आईआई सिरमौर अपने प्रमुख एमबीए प्रोग्राम के अलावा दो नए नियमित प्रोग्राम शुरू कर रहा है- पीएचडी प्रोग्राम और एमबीए (टूरिज़्म एण्ड हास्पिटेलिटी मैनेजमेन्ट)। उन्होंने यह भी बताया कि आईआईएम सिरमौर देश का एकमात्र आईआईएम है जिसने पहली बार टूरिज़्म मैनेजमेन्ट प्रोग्राम का लान्च किया है। उन्होंने कह कि हमारा मौजूदा एमबीए बैच लिंग विविधता की दृष्टि से बेहद संतुलित है, इसमें तकरीबन 40 महिला विद्यार्थी शामिल हैं।

    प्रोफेसर प्रदीप्त पात्रा, चेयरपर्सन (प्रोग्राम्स) आईआईएम सिरमौर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, प्रोफेसर विकास कुमार, चेयरपर्सन एडमिशन्स भी पैनलिस्ट्स में मौजूद थे।

    यह उल्लेखनीय है कि 2015 में स्थापित इण्डियन इन्सटीट्यूट आफ मैनेजमेन्ट सिरमौर ने अकादमिक बुनियादी संरचना के विकास, ओद्यौगिक साझेदारियों, प्रत्यायनों एवं संबंधों के संदर्भ में कई नई पहलें की हैं। आईआईएम सिरमौर ‘द एसोसिएशन टू अडवान्स कालेजिएट स्कूल्स आफ बिज़नेस’ का ‘बिज़नेस एजुकेशन अलायन्स सदस्य’ बन चुक है, जो यूएसए स्थित प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त बिज़नेस स्कूल है। आईआई सिरमौर की डायरेक्टर प्रोफेसर नीलू रोहमेत्रा के अनुसार, अपने पाठ्यक्रम का अन्तर्राष्ट्रीयकरण करने और इसे दुनिया के शीर्ष पायदान के बिज़नेस स्कूलों के समकक्ष लाने के लिए आईआईएम सिरमौर ने यह पहल है। अपनी अन्तर्राष्ट्रीय पहुंच को बढ़ाने तथा अध्यापन एवं अनुसंधान के क्षेत्र में साझेदारियों को प्रोत्साहित करने के लिए आईआईएम सिरमौर जल्द ही यूएसए, यूरोप, अफ्रीका औरएशिया के प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेगा। आईआईएम सिरमौर ने एमबीए छात्रों के लिए विदेशी भाषा (जर्मन) में पाठ्यक्रम के लिए गोएथ इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.