शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोटा, दिल्ली और ट्राई सिटी- चंडीगढ़, मोहाली व पंचकुला में फंसे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधन, चालकों और परिचालकों के प्रयासों की सराहना की है। निगम के प्रबंध निदेशक युनुस को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि से सभी चालकों, परिचालकों और अन्य स्टाफ को वह उनकी ओर से विद्यार्थियों को वापस हिमाचल लाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए बधाई दें। जय राम ठाकुर ने लाॅकडाउन के कारण ट्राई सिटी में फंसे प्रदेशवासियों की घर वापसी के लिए समर्पण…
Author: Himachal Varta
शिमला। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत राज्य सरकार को कोरोना वायरस से बचाव, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 220.46 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अप्रैल, 2020 माह में 8,74,401 किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है, जिस पर सरकार ने 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा, अप्रैल, मई और जून माह के लिए केंद्र सरकार के निर्णय के अनुसार, ऐसी सभी…
कर्फ्यू के दौरान सायं 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक गैर जरूरत की सभी आवजाही रहेगी पूर्णतः प्रतिबंधित नाहन। जिला सिरमौर में आगामी आदेशों तक कर्फ्यू के दौरान ढील प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे की जगह अब प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दी गई है। कर्फ्यू में छूट के समय में बदलाव करने का निर्णय स्थानीय लोगो से चर्चा करने के बाद लिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में दुकानें वैकल्पिक आधार पर खुलेंगी जिसके लिए सम्बंधित स्थानीय निकाय द्वारा दुकानों को लाल…
अभी तक लिए गए 853 सैंपलों में से 632 नैगेटिव, 135 का परिणाम आना बाकी होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 79 हो गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से 74 पाजीटिव केस तख्त श्री हजूर साहिब से वापिस लाए गए जिले के श्रद्धालुओं के हैं। इसके अलावा एक पाजीटिव केस होशियारपुर के मोहल्ला कमालपुर के एक व्यक्ति की, एक पाजीटिव केस प्राइमरी हैल्थ सैंटर हाजीपुर का, दो केस पोसी ब्लाक के व एक केस बुड्डाबड़ के गांव कोटली खास का है जो कि लुधियाना में उपचाराधीन है। सिविल…
निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाएं किसान: डिप्टी कमिश्नर किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर किया जा सकता है संपर्क होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 193181 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 42684 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 36217, पनसप की ओर से 46827, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन…
चंडीगढ़। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बावजूद 15 अप्रैल, 2020 से सरसों व 20 अप्रैल, 2020 से गेहूं की अब तक की खरीद ने हरियाणा के इतिहास में खरीद का नया रिकार्ड बनाया है। अब तक 44 लाख मीट्रिक टन गेहूं की तथा 4.02 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। इसके अलावा, 22 खरीद केन्द्रों पर 4875 मीट्रिक टन चने की खरीद भी की गई। उप-मुख्यमंत्री, जो आज यहां पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे, ने कहा कि पहली से 30 जून,2020 तक सूरजमुखी की सरकारी…
चंडीगढ़। कोविड-19 के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे हरियाणा के लोगों और हरियाणा में फंसे अन्य राज्यों के लोगों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा आने और हरियाणा से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को सरकार द्वारा ई-दिशा पोर्टल पर सृजित वेब पेज https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। ऐसे पंजीकरण में सहायता के लिए हारट्रोन द्वारा एक कॉल सेंटर चलाया जाएगा जो ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण करेगा। इसके अतिरिक्त,…
शिमला। कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों में वायरस को फैलने से रोकने और लोगों को जागरूक करने में एनसीसी कैडेट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर और डिप्टी ग्रुप कमांडेंट कर्नल सुरेश भैक के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने आम लोगों के लिए मास्क बनाने और उन्हें वितरित करने में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने में बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ब्रिगेडियर ठाकुर ने एनसीसी…