शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत देश में जारी लाॅकडाउन के दौरान मुम्बई और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में फंसे हिमाचलियों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। जय राम ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र के माध्यम से अवगत करवाया है कि महाराष्ट्र में फंसे हिमाचलियों द्वारा प्रदेश सरकार को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न एसओएस काॅल्स आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर लोग अपने घर वापिस आना चाहते हैं। जय राम ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से वहां फंसे हिमाचलियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, आश्रय…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा खाद्य एवं आवश्यक राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को आज यहां झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसे इन्टरनेशनल एसोसिएशन फाॅर ह्यूमन वैल्यूज द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग और इसके संस्थापक श्री श्री रवि शंकर का इस योगदान के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सामग्री से जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनमें से दो ट्रकों को मंडी जिला और एक ट्रक को शिमला जिला के लिए रवाना किया…
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने हमीरपुर जिला के नदौन विधान सभा क्षेत्र के लोगों की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 9,15,347 रुपये के चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस उदार कार्य के लिए नदौन विधान सभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।
शिमला। ट्राई-सिटी (चंडीगढ़, मोहाली व पंचकुला) में फंसे हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के 1239 लोगों को आज 49 बसों के माध्यम से वापिस लाया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में वापिस लाए गए इन लोगों में 622 मंडी जिला, 365 बिलासपुर जिला, 191 कुल्लू जिला और 61 लाहौल-स्पीति जिला से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि वापिस बुलाए गए सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, ताकि उनमें जुकाम जैसी बीमारी के लक्षणों का पता लगाया जा सके और उसके उपरांत उन्हें होम क्वारन्टीन में रखा जाएगा। जय राम ठाकुर…
शिमला। हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिसपाॅंस फंड के लिए 4,52,000 रूपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए बहादुर सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। इन सभी ने अत्यंत समर्पण भाव के साथ राष्ट्र की सेवा की और हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक प्रयास किए। उनके परिवारों और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना।’
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मेजर अनुज सूद शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अनुज सूद आज जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान अन्य चार जवानों सहित शहीद हो गए। उनका जिला कांगड़ा के देहरा से गहरा नाता था। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने पूरे सम्पर्ण के साथ देश की सेवा की है और देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। जय राम ठाकुर ने अपने शोक सन्देश में कहा कि अनुज सूद ने देश के लिए आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्रोणों की आहूति दी।…
नाहन। दूसरे राज्यों से जिला सिरमौर में प्रवेश करने वाले किसी व्यक्ति का शारीरिक तापमान अगर सामान्य से अधिक होगा या उसमे सर्दी, खांसी जैसे लक्षण होंगे तो उसे जिला में अंतर राज्य प्रवेश द्धार पर बनाये गए क्वारंटाइन सुविधा केंद्र में 14 दिनों के लिए रखा जायेगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने 26 अप्रैल 2020 को जारी किये आदेशों की निरंतरता में जारी किए। उन्हाेंने बताया कि जिला निगरानी इकाइयां तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि दूसरे राज्यों से जिला में प्रवेश करने वाले सभी असिम्पटोमैटिक व्यक्तिओं को उनके घरों पर ही…