निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाएं किसान: डिप्टी कमिश्नर किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर किया जा सकता है संपर्क होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 209106 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 45559 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 39479, पनसप की ओर से 49036, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा कोविड-19 वैश्विक महामारी के संकट पर चर्चा करने के लिए 4 मई, 2020 की शाम को आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) संपर्क समूह के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ‘यूनाइटेड अगेन्स्ट कोविड-19’ विषय पर एनएएम संपर्क समूह का यह ऑनलाइन शिखर सम्मेलन एनएएम के वर्तमान अध्यक्ष और अजरबैजान गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इल्हाम अलीयेव द्वारा आयोजित किया गया था। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना और इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विभिन्न देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रयासों को…
चंडीगढ़। आज यहां जारी एक बयान में, कृषि एवं किसान कल्याण और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि आज हरियाणा के खरीद केन्द्रों में 27,499 किसानों से 2.14 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। इसके साथ राज्य में पिछले 12 दिनों में 5,58,185 किसानों से 48.04 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज राज्य के 163 खरीद केंद्रों में 4058 किसानों से 10,543.24 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई और अब तक 1,56,569 किसानों से कुल 4.25 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की…
शिमला। प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांगड़ा ज़िला के सुलह विधान सभा क्षेत्र के लोगों की ओर से ‘एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड’ के लिए 5,78,604 रुपये का चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। परिवहन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री को टैक्सी यूनियन संयुक्त कल्याण समिति, शिमला की ओर से इस फंड के लिए एक लाख रुपये का अंशदान दिया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह सिलवानी और उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
नाहन। आगामी खरीफ की फसल को मध्यनजर रखते हुए कृषि विभाग द्वारा राजगढ़ ब्लॉक में अब तक 38 क्विंटल मक्की का उन्नत किस्म का बीज पांच सौ से अधिक किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया गया है। जिसकी पुष्टि कृषि विकास अधिकारी डॉ0 अंजलि कटोच ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सरकार द्वारा 75 क्विंटल मक्की बीज राजगढ़ कार्यालय को भेजा गया है जिसमें मक्की की प्रमुखतः किस्म पीजी-2487 और के-25 गोल्ड शामिल है। उन्होंने बताया कि किसानों को मक्की का बीज 45 रुपये प्रतिकिलोग्राम की दर से प्रदान किया गया है जबकि मार्किट में मक्की के…
जिला लोक संपर्क कार्यालय, पटियाला। गुरुद्वारा श्री दुखः निवारण साहब के एकांतवास केंद्र में ठहरे यात्रियों को लगातार काउंसलिंग और दवाएँ मुहैया करवा रहे हैं डाक्टर -यात्रियों ने प्रशासन और शिरोमणी समिति का आभार व्यक्त किया -साफ, सफाई और सैनेटाईजेशन के पुख्ता इंतजाम पटियाला। पंजाब सरकार की तरफ से महाराष्ट्र के नांदेड़ से वापस लाए यात्रियों को जिला प्रशासन की तरफ से पटियाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखः निवारण साहब में माता नानकी सराय में एकांतवास केंद्र में ठहराया गया है, जहां सेहत विभाग के कर्मियों की तरफ से लगातार काउंसलिंग सहित जरूरी दवाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं। सेहत…
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में जिला स्तरीय कैटल पांड्ज में रह रहे गऊधन की संभाल के लिए तीन करोड़ बारह लाख सत्तासी हजार रुपए (3,12,87000/-) की राशि दी जायेगी। आज यहाँ से जारी बयान में इस सम्बन्धी जानकारी देते राज्य के पशु पालन मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। पशु पालन मंत्री स. बाजवा ने बताया कि पंजाब के 20 जिलों में कैटल पांड्ज स्थापित किये गए हैं, जहाँ 10,424 बेसहारा गऊधन की संभाल की जा रही है। इन जिला स्तरीय कैटल…
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर पंजाब में फंसे प्रवासी मज़दूरों को उनके राज्यों में भेजने के लिए 5 मई से 10-15 दिन के लिए विशेष रेलगाडिय़ों का प्रबंध करने के लिए उनके निजी दख़ल की माँग की है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को उचित इंतज़ाम करने के लिए रेल मंत्रालय को हिदायत करने की अपील की, क्योंकि पंजाब में फंसे प्रवासी कामगार अपने जद्दी स्थानों पर वापस जाने के लिए बेचैन हैं। राज्य सरकार द्वारा विशेष तौर पर तैयार किए गए पोर्टल www.covidhelp.punjab.gov.in पर सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड हो चुके…