शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों का कल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और श्रम सुधार की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। वह आज यहां श्रम सुधारों पर श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा दी गई प्रस्तुति की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत जारी लाॅकडाउन अवधि में श्रम एवं रोजगार विभाग के फील्ड अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं और इसकी दैनिक निगरानी भी की जा रही है। अभी तक प्रदेश में 1373 निरीक्षण किए गए हैं, ताकि श्रमिकों के शोषण पर नजर रखी…
Author: Himachal Varta
शिमला। केन्द्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने समग्र शिक्षा योजना वर्ष 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश को 859 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यहां जानकारी दी कि मानव संसाधन मंत्रालय के साथ आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के दौरान यह मंजूरी प्रदान की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राथमिक शिक्षा को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार की प्री-प्राईमरी कक्षाएं आरम्भ करने की अनूठी पहल को ध्यान में रखते हुए, 3850 प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राईमरी कक्षाओं…
शिमला। जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति की आयोजित बैठक में पर्यटन, परिवहन, उद्योग, कृषि इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर चर्चा की गई। प्रदेश में अपने घर वापस लौट रहे लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैठक में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को एक ऐप्प विकसित करने के लिए कहा गया। इस ऐप्प में देश के अन्य राज्यों से आए हिमाचल के कुशल कामगार अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश के विभिन्न विभाग इन कुशल कामगारों की क्षमता का आवश्यकतानुसार दोहन करेंगे। बैठक में पर्यटन, परिवहन और…
शिमला। प्रदेश में पुलिस प्रशासन की भूमिका को सराहा राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को पुलिस प्रशासन के माध्यम से कोविड-19 के संदर्भ में की जा रही कार्यवाही और कानून व्यवस्था को लेकर स्थिति से अवगत करवाया। श्री मरडी ने जानकारी दी कि पुलिस विभाग द्वारा कफ्र्यू उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 1484 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1305 व्यक्तियों को उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 465 व्यक्तियों के खिलाफ दण्ड प्रक्रिया संहिता की निवारक धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की गई…
मुख्यमंत्री ने होम क्वांरटीन की सख़्ती से अनुपालना के निर्देश दिए शिमला। बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वाले लोगों के परिजनों को शिक्षित एवं संवेदनशील बनाने और सामाजिक दूरी को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार एक नया कार्यक्रम ‘निगाह’ आरम्भ करेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से प्रदेश के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हज़ारों लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पड़े हैं और इस स्थिति में यह आवश्यक है कि घर वापसी करने वाले प्रत्येक…
नाहन। वैश्विक कोरोना वायरस के संकट के बीच पड़ोसी राज्यों में फसे लोगों की हिमाचल वापसी शुरू हो गई है मंगलवार को जिला सिरमौर के 169 लोगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की 7 बसें कालाअम्ब पहुंची जहां इन्हें 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारन्टीन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी डॉ. आर.के. परूथी ने मौके पर कालाआम्ब पहुंच कर दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर से चंडीगढ़ गई 7 बसें बाहरी राज्यों में फसे लोगो को लेकर चंडीगढ़ से कालाअम्ब पहुंची और सभी यात्रियों को बसों से उतार कर मौके पर आई मेडिकल टीम ने थर्मल…
कहा, डाटा तैयार करने के लिए इंटर स्टेट नाकों पर सिविल अधिकारी तैनात जिला वासियों को दूसरे राज्यों से आए किसी भी व्यक्ति की सूचना जिला स्तरीय कंट्रोल रुम 01882-220412 व 98148-53692 पर देने की अपील होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले में 12 इंटर स्टेट नाके बनाए गए हैं, जिन पर जहां जिला पुलिस की ओर से मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई जा रही है, वहीं अब हर नाके पर दो सिविल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों की ओर से दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का एप के माध्यम…
बच्चों के लिए दूध, फल, बिस्कुट सहित मुहैया करवाई जा रही है जरुरी वस्तुएं: श्रद्धालु श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है प्रशासन: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से नि:शुल्क बसों के माध्यम से तख्त श्री हजूर साहिब से लाए गए श्रद्धालुओं को जिलों में जहां क्वांरटाइन किया है वहीं उनको सुख सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। जिला होशियारपुर के श्रद्धालुओं को रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट, पुर्नवास केंद्र, सी.एच.सी हारटा बडला व सिविल अस्पताल दसूहा में एकांतवास किया गया है जहां उनको जिला प्रशासन की ओर से हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। श्रद्धालु…