Author: Himachal Varta

नाहन। बीते गतदिवस पुलिस चौकी पझौता की जब पुलिस टीम गश्त के दौरान ज्ञानकोट में मौजूद थी तो विश्वसनीय स्त्रोत से सूचना मिली कि प्रवीण कुमार पुत्र श्री रघुनाथ निवासी गांव बखौग डाकघर भुजल तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर हि0प्र0 गांव बखौग में सामुदायिक भवन के पास अपने पुराने घर में शराब बेचने का अवैध धन्धा करता हैं। जिस सूचना पर गांव बखौग में प्रवीण कुमार के मकान की तलाशी लेने पर उसके घर से 63000 मि0ली0 देसी शराब बरामद हुई । प्रवीण कुमार उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया जाकर अन्वेषण किया जा रहा हैं।

Read More

नाहन। बीते गतदिवस श्री अशोक कुमार पुत्र श्री जसबन्त सिंह निवासी गांव अजौली डाकघर निहालगढ़ तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना पुरूवाला में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 05.05.2020 को रात 12 बजे जब यह और उसका दोस्त बाईक पर गेंहू निकालने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में रास्ते में अमन कुमार और उसके दोस्त ने इन पर ट्रैक्टर चढाने की कोशिश की और इन्होने बाईक साईड में कर के अपनी जान बचाई। अमन और उसके दोस्त ने इनका रास्ता रोककर गाली –गलौज किया और अमन ने इसके ऊपर पेंच कस से हमला कर दिया।…

Read More

नाहन। श्री चरणजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री करनैल सिंह निवासी गांव व डाकघर शिवपुर तहसील  पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 06-05-2020 को जब यह अपने मोटर साईकिल न0 HP17A-9977 पर इसकी पत्नी सलिन्द्र कौर को साथ दवा लेने पांवटा साहिब जा रहा था और समय करीब 8-45 बजे दिन हरिपुर टोहाना शराब के ठेके के पास पहुंचा तो उसी समय कार नम्बर HP17B-1187 के चालक ने उक्त कार को लापरवाही एवं तेज रफ्तारी से चलाते हुए इसकी मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में इसे और इसकी…

Read More

होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की ओर से जिले के सभी देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके जो कि आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार योज्य पाए जाएं 7 मई 2020 से सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने की छूट दी है। जारी आदेशों में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई हिदायतें जैसे कि सामाजिक दूरी, मास्क डालने, सैनेटाइजर का प्रयोग करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच से ज्यादा लोगों के एकत्रीकरण की सूरत में ठेके को सील कर दिया जाएगा। जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि…

Read More

शिमला। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज यहां धर्मपुर भाजपा मंडल की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅन्स फंड के लिए 31,02,100 रुपये के चैक भेंट किए। हिमाचल प्रदेश मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने भी विभिन्न दुग्ध सहकारी समितियों की ओर से इस फंड में मुख्यमंत्री को 18,70,883 रुपये के चैक प्रदान किए। इनमें से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट धगवार कांगड़ा ने 98,600 रुपये, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट चक्कर मंडी ने 5,91,602 रुपये, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट दत्त नगर, रामपुर ने 8,23,729 रुपये, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट नालागढ़ और नाहन ने 1,20,301 रुपये…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की हिमाचल इकाई द्वारा कोरोना महामारी के दृष्टिगत तैयार की गई ‘‘सज़ा नहीं, बचाव है क्वारंटाइन’’ पुस्तिका का विमाचन किया। इस पुस्तक का लेखन व संकलन डाॅ. ओम प्रकाश भूरेटा ने किया है। इस पुस्तक में दी गई जानकारी का मुख्य स्रोत विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न दिशानिर्देश हैं। इसमें संक्रमण के फैलाव, प्रभाव व होम क्वारंटाइन के दौरान व्यक्ति, उसके परिवार, पड़ोसी व पंचायतों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया व सावधानियों को…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्य के उन क्षेत्रों में सेना कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर खोले जाएं, जहां पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए कैंटीन की व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत सैनिक हैं, जिन्होंने देश की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की है। इन सैनिकों की राज्य में सेना कैंटीन, एक्सटेंशन काउंटर स्थापित करने की मांग लंबे समय से लंबित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य…

Read More

शिमला। बिलासपुर जिला के झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने झण्डूता क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅन्स फंड के लिए 1,16,59,268 रुपये के चैक भेंट किए। इनमें एक करोड़ रुपये का योगदान बाबा बालक नाथ मन्दिर न्यास, शाहतलाई की ओर से किया गया है, जबकि विधायक जीत राम कटवाल ने मार्च महीने के अपने पूरे वेतन के 2.10 लाख रुपये प्रदान किए हैं। इसके अतिरिक्त, मन्दिर न्यास श्री नयना देवी जी ने 2.5 करोड़ रुपये का ऑनलाइन अंशदान और मन्दिर न्यास श्री लक्ष्मी नारायण…

Read More