Author: Himachal Varta

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पुर्तगाल के प्रधानमंत्री महामहिम एंटोनियो कोस्टा से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें फरवरी में पुर्तगाल के राष्ट्रपति श्री मार्सिलो रेबेलो डि सूजा के आधिकारिक भ्रमण को याद दिलाया। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी की स्थिति और दोनों देशों द्वारा इसके स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभाव पर नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने इस संकट से प्रभावी रूप से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कोस्टा की प्रशंसा की। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय उपायों से वायरस के प्रसार की रोकथाम में सहायता मिलेगी। उन्होंने…

Read More

सरकार के आदेशो के बाद ही प्रशिक्षण प्राप्त बार्बर ही खोल पाएंगे अपनी दुकान नाहन। जिला सिरमौर में कोविड-19 सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में आज बार्बरों को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में प्रशिक्षण दिया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने देते हुए बताया की इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन शहर के सभी पंजीकृत बार्बर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन के बार्बरों को कोविड-19 संक्रमण और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इस संक्रमण को फैलने से रोकने के…

Read More

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित शिमला। जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति की आयोजित बैठक में पर्यटन, परिवहन, उद्योग, कृषि इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर चर्चा की गई। प्रदेश में अपने घर वापस लौट रहे लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैठक में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को एक ऐप्प विकसित करने के लिए कहा गया। इस ऐप्प में देश के अन्य राज्यों से आए हिमाचल के कुशल कामगार अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश के विभिन्न विभाग इन कुशल कामगारों की क्षमता का आवश्यकतानुसार दोहन…

Read More

नाहन। यशवंतनगर बैरियर पर आयुर्वेद विभाग की स्वास्थ्य टीमें कोरोना योद्धा बनकर दिन रात ड्यूटी पर डटी हैं। इन कर्मचारियों को न अपनी जान की परवाह है और न ही भूख व विश्राम की चिंता है। बता दें कि विभाग द्वारा गत एक माह के दौरान बाहर से आने वाले करीब छः हजार से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करके रिकार्ड कायम किया गया है। जिसकी पुष्टि यशवंतनगर बैरियर पर तैनात आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका कश्यप ने की है। उन्होंने बताया कि पहली मई के उपरांत करीब 13 सौ से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने…

Read More

नाहन। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अनूठे तरीके से कोरोना कर्मवीरों को सम्मान से नवाजा गया। इसमें पुलिस व सफाई कर्मियों के अलावा मीडिया कर्मी शामिल थे। जैसे ही कर्मबद्ध तरीके से कोरोना कर्मवीर सम्मान प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, इसी बीच हिम्मत वतन की हमसे है, समूचे वातावरण को अनूठे रंग में रंग रहा था। इस बात पर मुहर लग रही थी कि अगर सीमा पर हमारे जवान मुस्तैद हैं तो कोरोना की जंग में ये योद्धा अपनी अहम भूमिका को निभा रहे हैं। कार्यक्रम की अहम बात यह थी कि यहां के बच्चों ने बेहतरीन तरीके…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू के बावजूद भी अवैध कच्ची शराब की भट्टीयों का कारोबार बदस्तूर जारी है। बीते दिनों गिरीपार क्षेत्र के थाना पुरुवाला पुलिस द्वारा धमोण के जंगलों में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां नष्ट किए जाने के बाद वन विभाग द्वारा शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। वन मंडल द्वारा खारा, कुकड़ों व माजरी के जंगलों मे अवैध रूप से चल रही शराब की भट्टियों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा मे अवैध शराब नष्ट की गई। खारा व कुकड़ों वन क्षेत्र मे वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व मे वन रक्षक सुरजीत,…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों और मैडिकल कॉलेजों में दो डायलेसिस मशीनें विशेष रूप से कोविड-19 के ऐसे मरीजों के लिए आरक्षित रखी जाएंगी, जिन्हें डायलेसिस की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, सभी 11 विशेष कोविड-19 अस्पतालों में 100-150 बिस्तरों को कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखने के उपरांत शेष वार्ड और ओपीडी अन्य मरीजों के उपचार के लिए सामान्य रूप से कार्य शुरू कर देंगी। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई एक बैठक में लिया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

जिला लोक संपर्क कार्यालय, पटियाला। जिला मैजिस्ट्रेट ने जिले में राज्य और केंद्र सरकार के सभी संस्थान खुले रखने के आदेश दिए -पटियाला रेड जोन में होने के कारण 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम-काज किया जाएगा पटियाला। जिला मैजिस्ट्रेट -कम -डिप्टी कमिश्नर पटियाला श्री कुमार अमित ने आज आदेश जारी किए हैं कि जिले में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सभी संस्थान खुले रहेंगे। जिला मैजिस्ट्रेट की तरफ से जारी हुक्मों मुताबिक जिला पटियाला को रेड जोन घोषित किया गया है, इस लिए सभी संस्थान कुल कर्मचारियों के 33 प्रतिशत अनुपात अनुसार दफ्तरों का काम -काज करेंगे। जारी…

Read More