प्रसिद्ध लेखक निन्दर घुग्यानवी ‘कमलावती भास्कर पुरुस्कार-2019’ से सम्मानित मार्कफैड और संवाद साहित्य मंच चंडीगढ़ द्वारा समागम का आयोजन चंडीगढ़। ‘लेखक और बुद्धिजीवी समाज के अभिन्न अंग होते हैं जो अपनी साहित्यक रचनाओं में विभिन्न मानवीय मनोभावों को पेश करते हैं और उनको समाज का अक्स भी माना जाता है।’ इन विचारों का खुलासा मार्कफैड के एम.डी. श्री वरुण रूजम द्वारा प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार श्री निन्दर घुग्यानवी को मार्कफैड भवन में ‘कमलावती भास्कर पुरुस्कार -2019’ से सम्मानित करने के अवसर पर किया। श्री निन्दर घुग्यानवी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री निन्दर घुग्यानवी ने साहित्य, कला, संगीत…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को सुखबीर सिंह बादल को पूर्व स्व. प्रधानमंत्री संबंधी बोले झूठ पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा करके वह सिख भाईचारे को भडक़ाने और बाँटने की साजिश रच रहा है। राजीव गांधी की 75वीं जन्म वर्षगांठ के मौके पर अकाली दल प्रधान द्वारा किये जा रहे झूठ प्रचार को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का नाम 1984 के दंगों के दौरान कहीं भी नहीं आया और न ही बाद में आया बल्कि यह झूठा प्रचार भाजपा और अकाली दल द्वारा सिख वोटरों को लुभाने…
रूपनगर का दौरा करके बाढ़ से हुए नुकसान का जायज़ा लिया रूपनगर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल तौर पर किये जाने वाले राहत और पुर्नावास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पानी का स्तर घटने के तुरंत बाद विशेष गिरदावरी करवाई जायेगी जिससे पीडि़त किसानों को उपयुक्त मुआवज़ा देना यकीनी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान रूपनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान किये जहाँ उन्होंने आज पिछले 72 घंटों से मुसलाधार बारिश के साथ हुए नुकसान…
नाहन। विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के लोक कलाकारो द्वारा इन दिनों सिरमौर जिला के नाहन व पौंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 6 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत तथा लोक नृत्य के जरिए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु चलाई जा रही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं नशा निवारण के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने आज यहॉ देते हुए बताया कि चूड़ेश्वर मंडल के कलाकारो द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक…
नाहन। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के प्रागण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 75वी जयन्ती के अवसर पर उपास्थित कर्मचरियो को भावनात्मक,एकात्मक और सदभावना के लिए शपथ दिलाई इस अवसर पर उन्होनें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए उनके द्वारा देश के विकास में दिये बहुमूल्य योगदान को याद किया। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनकी 75वीं जयंती के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, विधायक इन्द्र सिंह गांधी, नंद लाल, जगत सिंह नेगी, आशीष बुटेल और मोहन लाल ब्राक्टा, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, महापौर कुसुम सदरेट, नगर निगम शिमला के पार्षद व पूर्व महापौर तथा अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पाजंलि अर्पिल की। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन और देशभक्ति के गीतों की…
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। उन्होंने परिषद द्वारा उच्च शिक्षा के लिए उठाए गए गुणात्मक कदमों के बारे में राज्यपाल को अवगत करवाया।
चंडीगढ़। देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब पाकिस्तान से यदि बातचीत होगी तो केवल पाक अधिकृत कश्मीर के विषय पर होगी। यह बात आज पंचकूला जिले के कालका में रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में 90 विधानसभाओं में जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से यदि बातचीत होगी तो तभी होगी जब तक पाकिस्तान आंतकवाद को संरक्षण देना बंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करना चाहता है, परंतु हम भारत माता का…