पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में धौलाकुआं के पास खंबा नगर में गिरिनगर रेंज स्टाफ द्वारा रात्रि गश्त के दौरान वाहन का पीछा कर एक पिकअप से तीन लाख के करीब खैर की लकड़ी बरामद की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली की हरियाणा की और से एक गाडी में अवैध रूप से खैर की लकड़ी लाई जा रही है , जिसके बाद वन विभाग के गिरिनगर रेंज स्टाफ आरओ देवेंदर सिंह, बीओ तपेंद्र ठाकुर , एफजीडी रमेश , एफजीडी अनिकेत , एफजीडी यशपाल द्वारा धौला कुआं के पास खंबा…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)75वें वन मंडल स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि वन ही लंबी आयु और शुद्ध वायु का स्त्रोत हैं। इस वन महोत्सव का आयोजन वन मंडल नालागढ़ के वन परिक्षेत्र कोहू में वन विभाग द्वारा किया गया। संजय अवस्थी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं अपितु उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज सिंचित पौधा भविष्य में वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाएगा। सीपीएस ने कहा कि सीएम सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश में वनों की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सहकारी बैंक नोहराधार के खाता धारकों के करोड़ों रुपए डकारने वाले सहायक प्रबंधक के एक और कारनामे का खुलासा हुआ है। आरोपी सहायक प्रबंधक ने बैंक में कार्यरत क्लर्क को अंधेरे में रखते हुए उसके साइन एफडीआर कैश करवाने में करवाए हैं। अपने साथ धोखे से शामिल किए गए क्लर्क को भी नौकरी के लाले पड़ गए हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जिस बैंक क्लर्क को मुख्य आरोपी ने अपने साथ शामिल किया है वह हाल ही में क्लास 4 से क्लर्क बना है। शातिर घोटाले बाज सहायक प्रबंधक के…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर के सौजन्य से निकाली गई यह यात्रा शमशेर स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक और उपायुक्त कार्यालय से होते हुए वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर शहीद स्मारक पर सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को शपथ भी दिलाई। इस यात्रा का मुख्य मकसद युवा पीढ़ी को देशभक्तों के कठिन संघर्षों के बाद मिली आजादी के महत्व से अवगत करवाना था। यात्रा के दौरान स्टेपको संस्था…
नाहन 14 अगस्त (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के समीप गांव जंगलाभूड़ की सुनीता शर्मा ने अपने स्वर्गीय पति सुशील शर्मा की याद में सेवार्थ भाव से राजकीय माध्यमिक विद्यालय जंगलाभूड़ में एक कम्प्यूटर सेट और रंगीन प्रिंटर दान किया है। इस पुनीत कार्य के लिए स्कूल की प्रिंसिपल प्रिया तोमर ने सुनीता शर्मा और उपस्थित पूर्व एसएमसी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा का आभार प्रकट किया। सुनीता शर्मा का यह कदम सामाजिक सेवा की एक मिसाल है, जिससे स्कूल के बच्चों को शिक्षा में मदद मिलेगी। उनकी इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि यह दान स्कूल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आर्मी भर्ती कार्यालय शिमला के कर्नल पुषविन्दर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ स्कीम के अन्र्तगत शिमला,सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला के उन उम्मीदवारों को जिन्होंने ऑनलाइन परिक्षा उतीर्ण की है, को शारिरिक दक्षता हेतू एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उन्होने कहा कि आनलाइन परीक्षा पास युवा अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट ूूwww.joinindianarmy.nic.in से डाऊनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली रामपुर बुशहर में 03 से 09 सितम्बर, 2024 तक प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपटटी में आयोजित की जाएगी। उन्होने कहा कि युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिंदा सिरमौर की पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बहराल के पास बाइक चालक से नशीले कैप्सूल बरामद किये है। आरोपी की पहचान कबीर खान पुत्र नजीर निवासी गांव भगवान पुर डा. पुरुवाला तह. पावंटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम बहराल के पास नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने एक बाइक (HP17E-1950) को जांच के लिए रुकवाया। बाइक चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1680…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह इस मौके पर नाहन चौगान मैदान में आगामी 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि पंचायती राज मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 10ः40 बजे यशवंत चौक में हिमाचल निर्माता डॉ.वाई.एस.परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह 10ः50 बजे शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त मुख्य अतिथि 10ः55 बजे प्रातः नाहन चौगान में पहुंचेगे जहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर सर्वप्रथम 11ः00 बजे…