Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- एचआरटीसी के नाहन-बढ़ोल रूट पर चलने वाली बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान परिचालक से उसका बैग भी छीन लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत शाम एचआरटीसी की एक बस नाहन से बढ़ोल जा रही थी। हरिपुरधार से बढ़ोल की तरफ जाते वक्त चलती बस में बियोंग के समीप वीरेंद्र नाम के व्यक्ति की चालक के साथ बहसबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि उक्त शख्स ने चालक पर हमला बोल दिया। संतुलन बिगड़ने से बस के बीच का हिस्सा ढांक…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में पिछले 15 घंटे से जारी मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। जिले में एक नेशनल हाइवे-707 सहित चार दर्जन सड़कों पर भारी भूस्खलन और मलबा आने से चार दर्जन सड़कें बंद रहीं। नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे किनारे ढिमकी मंदिर के समीप मारकंडा नदी के तेज बहाव में हनुमान मंदिर बह गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में मंदिर का निर्माण हुआ था। वहीं, कटासन के समीप बहने वाले एक खड्ड के पार कोलर के 8 लोग फंस गए, जिन्हें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया। बता…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- आज डॉ यशवन्त सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आईक्यूऐसी सेल के तत्वावधान में नवागन्तुक विधार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय परिचय सत्र का शुभारम्भ आदरणीय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। प्रथम दिवस विज्ञान व वाणिज्य स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में महाविद्यालय की उपप्राचार्या डा० उत्तमा पाण्डे ने विधार्थियों का औपचारिक अभिनन्दन किया। डा. सलोनी सूद ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय से सम्बधित नियमों, सुविधाओं,पाठ्‌यक्रमों, एन एस एस, एन सी सी, रोवर्स व रेंजर्स, रोड सेफ्टी क्लब, इको…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ी पहल की है। यह बड़ी जानकारी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति जिला सिरमौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने दी। नाहन डाइट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज के लिए आज सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना करना न केवल सरकार, पुलिस अथवा सामाजिक संस्थाओं है बल्कि खुद युवाओं का भी…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन ओन के विधायक अजय सोलंकी 12 अगस्त 2024 को डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में न्यूरो इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी लैब का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे वार्ड एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के लिए प्रमोशन ऑफ सिस्टर्स समारोह में भी शामिल होंगे। इस नए लैब के उद्घाटन से नाहन के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। विधायक सोलंकी ने कहा कि यह लैब नाहन के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। इसके अलावा विधायक सोलंकी 12 अगस्त को ज्ञान विज्ञान समिति नाहन द्वारा आयोजित यूवा दिवस समारोह में डाइट हाल में प्रात 11:30 बजे शामिल होंगे।…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर शनिवार दोपहर बाद 1ः30 बजे के आसपास भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया। सतौन के पास अवरूद्ध हुए एनएच से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। हालांकि, एनएच को बहाल करने के लिए 3ः00 बजे के आसपास मशीन लगाई गई है। उम्मीद थी कि 4ः00 से 4ः30 बजे के बीच सड़क को बहाल कर दिया जाएगा मगर आज ‌‌‌‌‌‌‌सुबह 7.00 खुल सका। यात्रियों को सारी रात ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ वाहनों में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उप अधीक्षक, आदर्श कारागार नाहन विनोद कुमार चम्बयाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 28 जुलाई, 2024 को शिमला, मंडी एवं धर्मशाला में कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग, हिप्र में 91 पदों पर पुरूष एवं महिला वार्डर के पदों के लिए अनुबंध आधार पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम कारागार विभाग की भर्ती वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करके देख सकते है। इसके…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के हरिपुरधार स्थित मां भवानी मंदिर परिसर में रविवार को हरिपुरधार उपतहसील के अंतर्गत पढ़ने वाले गांवों के भाट ब्राह्मणों की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें महल क्षेत्र के सैकड़ो भाट्ट ब्राह्मण भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए संगड़ाह विकासखंड की भाट ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष हरिंदर शर्मा और हाटी समिति के फाउंडर मेंबर एवं भाट ब्राह्मण कल्याण समिति के मुख्य सलाहकार मेला राम शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिले के गिरी पार क्षेत्र की अन्य तहसीलों की तर्ज पर हरिपुरधार उप तहसील के भाट्ट ब्राह्मणों की इकाई का भी गठन किया…

Read More