नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पांवटा-शिलाई एनएच-707 शिल्ला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक घंटे बंद रहा। भूस्खलन होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। हालांकि निर्माणाधीन कंपनी ने मशीनें लगाकर मार्ग को बहाल कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, इन दिनों हाईवे पर मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। इसी दौरान आज दोपहर करीब 11 बजे कफोटा के नजदीक शिल्ला के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और बड़ी-बड़ी चट्टानें मार्ग पर गिर गई। जिससे मार्ग करीब एक घंटे तक वाहनों की…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला सागंना के शिक्षक भरथ धीमान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल शिक्षा खंड संगडाह के अति दुर्गम क्षेत्र राजकीय केंद्र पाठशाला सागंना के विद्यालय परिसर में निपूण भारत मिशन के तहत निपूण मेले का आयोजन किया गया इस मेले में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों द्वारा आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता एफ एल एन की विविध गतिविधिया करवा कर छात्रों का शैक्षणिक सत्र जाचा गया अलग-अलग गतिविधि स्टॉल पर अभिभावको तथा बच्चों ने अपनी भूमिका निभाई विद्यालय के प्रभारी एवं केंद्र मुख्य शिक्षक रमेश…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नए साल के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रिज पर आज धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम शिमला और जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रात दस बजे तक डीजे चलता रहेगा। उसके बाद 12 बजे तक लोग बिना डीजे के जश्न मना सकेंगे। नए साल के जश्न में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसका भी प्रशासन ने प्रावधान कर लिया है। नए साल का जश्न होटल कारोबारी भी विशेष तौर पर मना रहे हैं। होटल होलिडे होम में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर शिक्षा खंड सराहां के द्वारा वार्षिक परितोषण कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल युवा संस्था कसौली के संस्थापक ओम आर्य ने शिरकत करी।वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के आगाज के दौरान मुख्य अतिथि सहित एसएमसी अध्यक्ष अश्वनी शोध, वार्ड मेंबर मानसिंह आदि का पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा व स्कूल स्टाफ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान अध्यापिका सृष्टि शर्मा के द्वारा वार्षिक परीक्षा का लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया गया। वहीं मुख्य अतिथि के साथ आए रवि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग शिमला ने यूको बैंक नाहन की अपील को खारिज करते हुए उपभोक्ता आकाश विश्नोई के हक में फैसला सुनाया है। उपभोक्ता द्वारा वर्ष 2006 में यूको बैंक नाहन से आवास ॠण फ्लोटिंग रेट 8.75 प्रतिशत पर लिया था। इसके उपरांत ॠण की ब्याज दरों में वृद्धि होने पर ॠण का भुगतान बढ़ी हुई दरों के अनुसार किया जाता रहा परन्तु जब ब्याज दरों में कमी आई तो बैंक ने ब्याज दरों में कटौती नहीं की उसे 11.25 प्रतिशत के अनुसार ही उपभोक्ता से वसूला जाता रहा।वर्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सेना भर्ती निदेशक कार्यालय शिमला कर्नल पुष्विंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार नौजवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया है। उन्होने बताया कि भर्ती हुए नौजवानों में से एक जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और दो जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए है । इन जवानों का मेडिकल 01 दिसम्बर 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था। अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 29 दिसम्बर 2023 को इन्हें सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर)…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- शहर के निजी अस्पताल साईं अस्पताल से कुछ दूरी पर नाले के समीप एक युवक की लाश मिली है। जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अपनी गाड़ी में मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। मृत युवक को शव गृह में रखा है। युवक की उम्र 30-40 के बीच में हैं। युवक की बाजू पर रुखसाना व एक बिच्छू का निशान बना है।जानकारी के अनुसार शहर के साईं अस्पताल से कुछ दूरी पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ रणजीत राणा मौके पहुंचे और शव को बरामद किया।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल की बेटियां अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। वहीं अब एक बार फिर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में प्रदेश की बेटी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित हुई। निकिता शर्मा जिला सिरमौर के मस्तभौज के गुद्दी मानपुर की रहने वाली है। इससे पहले अक्तूबर माह में ही चंडीगढ़ में निकिता ने गोल्ड मैडल झटका था।निकिता शर्मा ने नवम्बर माह में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में द्वितीय नैशनल ओपन अंडर-23 सीनियर एथलैटिक प्रतियोगिता की…