Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)अनुशासन का मानव जीवन में बहुत महत्व है। अनुशासन के बिना व्यक्ति लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता, इसलिए विद्यार्थी को सफल जीवन के लिए कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प के साथ-साथ अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए। यह उद्गार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कालाअंब में प्रथम हिमाचल प्रदेश बालिका बटालियन एन.सी.सी. सोलन द्वारा प्रदेश की 569 एन.सी.सी. कैडेट्स के 21 दिसंबर से शुरू हुए 10 दिवसीय कैंप के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. विद्यार्थी में अनुशासन और राष्ट्र भक्ति की भावना पैदा करती है। उन्होंने कहा कि कैडेट्स ने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के चलते सिरमौर जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर सिरमौर जिले में जिला स्तरीय शराब निगरानी टीम का गठन कर दिया है। जिला स्तरीय निगरानी टीम में राज्य आबकारी एवं कराधान उपायुक्त सिरमौर हिमांशु आर. पनवर को नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त गुरबचन सिंह व मनोज घारू को सदस्य नियुक्त किया गया है। ये टीम आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सिरमौर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में क्लस्टर लेवल आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल की मीटिंग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने की।इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय संगडाह से डॉ. देवराज व डॉ. जगदीश चंद, ददाहू से डॉ. रमेश कुमार, नोहराधार से डॉ. वेद प्रकाश व डॉ. दीवान चंद, सराहां से कोऑर्डिनेटर डॉ. राजन कौशल, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन से कोऑर्डिनेटर डॉ. विनीत पॉल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन से कोऑर्डिनेटर प्रो. रीना चौहान , डॉ. रविकांत व कार्यालय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भाग लिया।डॉ. रविकांत शर्मा अस्सिस्टेंट…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अवैध रूप से बिना उचित दस्तावेज के फलदार पौधे लाने व बेचने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर प्रदेश के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर इस तरह के पौधों की खेप को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त निदेशक उद्यान विभाग ने भी समस्त क्षेत्राधिकारियों को अवैध रूप से लाए जाने वाले फलदार पौधे बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया है। यह निर्णय फलदार पौधों में लगने वाले बीमारियों को देखते हुए लिया गया है। विभाग ने किसानों व बागबानों से…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले सप्ताह जिला मुख्यालय नाहन के दौरे पर रहेंगे । जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है । मुख्यमंत्री अपने नाहन दौरे के दौरान जहां अनेकों विकास कार्यों की शिलान्यास करेंगे तो वही आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि भी वितरित करेंगे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज विधायक अजय सोलंकी नाहन में पत्रकारों से रूबरू हुए । विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नाहन दौरे पर पहुंच रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने तैयारी शुरू कर दी।  यह देश के इतिहास में पहली…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग शिव मन्दिर धर्मशाला बद्रीपुर में युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में रखा गया। सम्मेलन में विधायक व पूर्व ऊर्जा मन्त्री सुखराम चौधरी व मण्डल महामंत्री हितेंद्र कुमार ,दिनेश चौधरी, तरणजीत सिंह गिल, सुखविंदर चौधरी, नितिन शर्मा, मेहराज़ काश्मी, अविनाश झाबा, हेमराज चौधरी, सोनू चौधरी, पवन पटयाल, हितेंद्र चौधरी, सोमनाथ चौधरी, तथा मोर्चे के पदाधिकारी व मुख्य कार्यकर्ता समलित हुए।सम्मेलन में नमो ऐप व केन्द्र की अन्य योजनाओं बारे विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सुखराम चौधरी ने युवाओं से अपने बूथ को मज़बूत करने बारे…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में 19वें खेल दिवस की पर स्कूल चेयरपर्सन इकबाल कौर नारंग, स्कूल निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, गुरमीत कौर नारंग और मुख्य अतिथि के तौर पर आदित्य शर्मा (एसीएफओ) पांवटा साहिब उपस्थित रहे।खेल दिवस के पहले दिन सर्वप्रथम हमारी एनसीसी की छात्रा कैडेट्स ने उपस्थित आदित्य शर्मा की अगुवाई की। स्कूल के चारों हाउस (ध्रुव हाउस, मनु हाउस, अजीत सिंह हाउस तथा श्रवण हाउस) ने एकता एवं समन्वयता का परिचय देते हुए परेड की तथा मुख्य अतिथि ने खेल दिवस की शुरुआत की घोषणा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत पातलियों के पंचायत घर में जन जागरण बैठक का आयोजन किया जिसकी  अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार, नाहन रमेश भारद्वाज ने की।उन्होंने बताया कि इस बैठक में सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य, तहसील नाहन व  पॉवटा साहिब की पंचायतों के प्रतिनिधि और पंजीकृत प्राइवेट प्रैक्टिशनरज ने भाग लिया जिन्हें टी0सी0पी0 की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।उन्होंने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी रमेश…

Read More