नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के हरिपुरधार में वार्षिक मां भंगायणी मेला के दौरान आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में बृजेश्वर क्लब गहल की टीम ने यूं एस क्लब हरिपुरधार को हराकर ट्रॉफी और 51000 रूपए के प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया। दूसरी और कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की कबड्डी टीम ने सिरमौर जिला के सराहं की टीम को पराजित कर ट्रॉफी और 51000 रूपए का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। चंडीगढ़ के अभिजीत सिंह ने कबड्डी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का पुरस्कार जीता…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा):- चूडेश्वर सेवा समिति कफोटा की आम सभा सनातन धर्म सभा कफोटा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष अतर सिंह पुंडीर के अध्यक्षता ने की। बैठक में मुख्य रूप से चुड़धार में निर्माण अधीन मंदिर के लिए सहयोग राशि देने बारे और समिति का आय व्यय का हिसाब और नई कार्यकारिणी का गठन वाले चर्चा हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को सर्वप्रथम भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों ने आपस में विचार विमर्श करके नई कार्यकारिणी का गठन किया। समिति के सदस्य ने निर्णय लिया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि जिला की स्थानीय जनता औद्योगिक क्षेत्रों तथा सरकारी व निजी कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इसी के मध्य नजर आज दमकल चौकी कालाअंब के अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा मैसर्स पशुपति स्पिनिंग मिल प्राइवेट लिमिटेड खैरी स्थित कालाअंब में 4 मई 2024 को समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-भारत के मनोरंजन जगत में जहां सपने उड़ान भरते हैं और सितारों का जन्म होता है। एक नाम ऐसा भी है जो कलाकारों को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच प्रदान करता है वह है सुरजीत शर्मा जो जो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रहने वाले है। पत्रकार से हुई बातचीत में सुरजीत शर्मा ने कहा कि। हिमाचल के लोगों को डांस, मॉडलिंग, सिंगिंग का हुनर दिखाने का मौका देने के लिए वह बेहद जल्द हिमाचल में नेशनल लेवल पर कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। जो भी लोग इन प्रतिभाओं में अपना कैरियर बनाना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 6 मई दिन सोमवार को विद्युत लाइनों की मुरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड के एसडीओ महेश चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई को गिरिनगर नाहन लाइन व सब.स्टेशन दोसड़का व इसके सभी 11 केवी फीडरों की मुरम्मत की जाएगी जिसके चलते नाहन, शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधौण, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया गांवों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मृतक युवक की पहचान रामचंद्र 20 वर्षीय पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कमलाड तहसील ददाहू जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।मिली जानकारी के अनुसार जमटा से महीपुर रोड पर चाकली से शमशान घाट को सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें JCB काम पर लगाई गई थी। JCB ने पत्थर निकालकर सड़क किनारे रख दिए थेशनिवार करीब 6 बजे रामचन्द्र, जगदीप चौहान व JCB चालक दीपांशु साईट पर जा रहे थे। इसी दौरान किनारे रखे पत्थर अचानक खिसकक़र नीचे गिर गए।पुलिस ने बताया कि हादसा जगदीप चौहान व JCB चालक दीपांशु की लापरवाही से…
नाहन 05 मई (एसपी जैरथ):- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश को कंगाल कर गई है। सारा खजाना लुटा दिया गया, भाजपा ने चोर दरवाजे खोल रखे थे। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते सब कुछ जानते थे, फिर भी अनजान बने रहे। भाजपा ने आपदा में केवल राजनीति की और हमारी सरकार ने प्रभावित परिवारों को बसाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा ने नया डिपार्टमेंट ऑपरेशन…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा):- सिरमौर जिला के हरिपुरधार में मां भंगायनी मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 से 5 मई तक मनाया जाएगा। उपमंडल में छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार का मां भंगायणी मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। नायब तहसीलदार संतोष नेगी व पूर्व चेयरमैन सही राम चौहान ने माता की छड़ी को कंधे पर उठाकर मेले का शुभारंभ किया। मेला कमेटी के पदाधिकारी समेत क्षेत्र के लोग करीब नौ बजे माता के मंदिर पहुंच गए थे। छड़ी यात्रा के साथ ही मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज…