नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शहर की दर्जनों समस्याओं के समाधान को लेकर नागरिक सभा नाहन का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अजय सोलंकी से मिला। नागरिक सभा के अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता की अध्यक्षता मे मिलने आए प्रतिनिधि मंडल में दर्जनों वरिष्ठ नागरिक भी शामिल रहे। नागरिक सभा के अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता ने बताया कि पूरा शहर बूचड़खाना बनने लगा पड़ा है।उन्होंने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह खुली हुई मीट की दुकानों से न केवल माहौल खराब हो रहा है बल्कि स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों की मानसिकता को भी यह बुरी तरह प्रभावित कर…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर ओवरलोडिंग करने पर वाहनों के चालान काटे गए हैं। आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड की ओर जा रहे तीन ट्रैक्टर और एक ट्रक के ओवरलोड पाए जाने पर वाहन चालकों से तीन लाख नौ हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब में दो ट्रैक्टर दिन में सीमित वजन से दोगुना लक्कड़ भर कर सडक़ पर दौड़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक ट्रक ईंटों की ओवरलोडिंग कर जा रहा था। इसी दौरान आरटीओ टीम ने उन…
कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन से श्री राम कलश यात्रा दोपहर लगभग 3:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। यहां क्षेत्रवासियों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए पवित्र कलश के दर्शन किये और स्वागत किया। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित श्री राम मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के मद्देनजर देश भर में कलश यात्रा निकाली जा रही है।इसी कड़ी में सोमवार को कलश यात्रा नाहन से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। इससे पूर्व सैनवाला और मोगीनन्द में भी क्षेत्रवासियों ने इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया और जय श्री…
पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- विकसित भारत संकल्प यज्ञयात्रा पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली पंचायत गोंदपुर के बाद बद्रीपुर तरूवाला पंचायत में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची। भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक बीडीसी चेयरमैन महामंत्री हितेंद्र कुमार,सह संयोजक उपाध्यक्ष रोहित चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुभाष चौधरी,जिला ओबीसी अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान राकेश मेहरालू, राहुल चौधरी, भाजपा मंडल पांवटा मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी सहित स्थानीय लोग ने नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का प्रचार प्रसार किया। वहीं आज भारत रत्न अटल बिहारी भाजपाई जी की जयंती पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दे देना चाहिए। जो बिल राज्यसभा, लोकसभा से पारित होने और राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिलने के बाद एक क़ानून बन चुका है, उसे लटकाने का क्या फ़ायदा। कांग्रेस को अब इस मामले पर राजनीति से बाज़ आना चाहिए। क्योंकि कुछ विषय राजनीति से हटकर होते हैं और उन पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें पावंटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस मौक़े पर स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के छोटे बच्चों के जटिल न्यूरो संबंधित बीमारियों के लिए अब अभिभावकों को बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को न केवल प्रदेश का एकमात्र बच्चों का न्यूरो स्पेशलिस्ट मिल गया है, बल्कि नर्वस और मांसपेशियों के जटिलतम रोगों से निपटने के लिए न्यूरोलॉजिकल लैब लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है।शनिवार को नर्व कंडक्शन स्टडी को लेकर प्रस्तावित न्यूरोलॉजी लैब के लिए दो देश की बड़ी कंपनियों ने अपना डेमोंसट्रेशन टेंडर भी रिप्रेजेंट किया, जिसमें यूएसए मेड नेटस कंपनी के एरीना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जल सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सिटे जीतेगी और कांग्रेस पार्टी सिर्फ 50 सीटों से भी कम सिमट कर रह जाएगी रावत ने बताया कि देश की जनता अब सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है कांग्रेस की झूठी गारंटी पर नहीं रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश की जनता को विधानसभा चुनाव के…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने वर्चुयल मीटिंग के माध्यम से जिला में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में सभी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल अफ़सर एवं बी.पी.एम. वर्चुअल माध्यम से जुड़े।देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा एवं मामलों से निपटने की तैयारी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा। इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने सभी को रैट टेस्टिंग बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए। साथ ही प्रत्याशित कोविड मामलों के लिये अस्पतालों में आइसोलेशन बेड तैयार रखने के भी निर्देश दिए।डॉ. अजय पाठक ने आम…