श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहू से चांदनी की तरफ जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर चांदनी के पास खाई में गिर गई। जिसमें ढाई साल के बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। इस गाड़ी में पांच लोग सवार थे। दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया है। संगड़ाह डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि ढाई साल के बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दो घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर 2023 मेगा कैम्प के लिए अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन के ग्यारहवीं कक्षा के अभय शर्मा व शैलैजा ठाकुर को चयनित किया गया। अन्तिम स्तर की चयन प्रक्रिया ऊना जिले में होगी।इसके पश्चात सफलता पाने पर छात्रो को गणतंत्र दिवस की परेड हेतु नई दिल्ली जाने का सुअवसर प्राप्त होगा। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि आगामी चयन प्रक्रिया के लिए छात्र अति उत्साहित है तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में छात्र अवश्य ही सफलता प्राप्त करेगें। विद्यालय की निर्देशिका एवम प्रधानाचार्या…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विनय कुमार आज उनके गृह विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी पहुंचे जहां जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित स्वागत किया। विनय कुमार सीधे मां श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत ददाहू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दृजिला सिरमौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने कहा कि घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवाएं/शीतलहर एवं घना कोहरा/धुंध पड़ने के आसार देखे जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने आम जनमानस से अपील कि है की अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। शीतलहर और धुंध खतरनाक साबित हो सकती है। घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सम्बन्धी सूचना व सलाह के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राज्यव्यापी स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (एसएसपी) के अंतर्गत आज जिला सिरमौर के नाहन शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरिपुरखोल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, कंपनी- नालागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली बच्चों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (एसएसपी) के अंतर्गत आपदा-जागरूकता एवं विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक तकनीकें तथा प्राथमिक चिकित्सा उपचार, खोज एवं बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।विद्यालय प्रधानाचार्या, सुदर्शन कौर ने बताया कि इस तरह के आपदा-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला से मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि सरकारी डिपो में मिलने वाला चीनी का कोटा ना तो दिवाली में मिला और ना ही बुढी दिवाली में मिला यह है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के हाल रावत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोग 50 रुपए किलो दुकानों से चीनी खरीद रहे हैं जब से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है तब से ही सरकारी डिपो की व्यवस्था चर्मरा गई है कभी तेल नहीं मिलता तो कभी दाले नहीं…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन की बैठक जगन्नाथ मंदिर नाहन में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि 24 दिसंबर 2023 को भगवान श्री राम के पूजित अक्षत कलश अयोध्या से नाहन में आ रहे हैं। जिला संयोजक विजेंद्र सिंह ने बताया कि पूजित अक्षत कलश का स्वागत मां कालिस्तान मंदिर पर 10:30 बजे किया जाएगा। जिसके उपरांत शहर में शोभा यात्रा का आयोजन होगा।उन्होंने बताया कि पूजित अक्षत कलश का स्वागत शोभा यात्रा के साथ जाएगा। शोभा यात्रा का स्वागत माता कालिस्तान मंदिर से श्री गुरुद्वारा साहिब…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने एक स्कार्पियो गाड़ी से खैर की लकड़ी के दो स्लीपर बरामद किए हैं। आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गए। विभाग ने गाड़ी को जब्त कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में विभाग की टीम ने वन थाना पुरूवाला के समीप नाका लगाया हुआ था।जिस दौरान रात करीब 12:30 बजे खोडोवाला की तरफ से एक स्कार्पियो (यूके 07-8455) तेज रफ्तार से आई। टीम ने जब गाड़ी को जांच के लिए रोकने का प्रयास…