Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन की बैठक जगन्नाथ मंदिर में समिति के जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम से पूजित अक्षत जिला में पहुंच चुके हैं और अब यह अक्षत जिला के 6 ग्रामीण इकाइयों और दो शहरी इकाइयों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या स्थित बन रहे श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या से देश भर के लिए पूजित अक्षत…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)जिला सिरमौर में वर्ष 2024 के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों की तिथियां निर्धारित कर ली गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि ग्राम सभा की बैठकें जनवरी, अप्रैल, जुलाई तथा अक्तूबर माह में आयोजित की जाएंगी। ये बैठकें 7 जनवरी, 7 अप्रैल, 7 जुलाई तथा 2 अक्तूबर को निश्चित की गई हैं।इस संबंध में जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों,, पंचायत सचिवों को ग्राम सभा की बैठकें निर्धारित तिथियों को आयोजित करवाने के लिये कहा गया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आत्मा परियोजना के तहत पशु पालन विभाग राजगढ़ के सौजन्य से चार पंचायतों में पशु पालकों के विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया । जिसमें पशुपालकों को पशुधन के सर्दियांे में रखरखाव व मवेशियों के स्वास्थ्य बारे जानकारी दी गई । पशु चिकित्सालय राजगढ़ के प्रभारी डाॅ0 प्रवीण वर्मा ने बताया कि आत्मा परियोजना के तहत चार पंचायतों  हाब्बन, थैना बसोतरी, पबियाना और भानत (फागू ) में एक -एक दिवसीय शिविरों का आयोजन किया गया । जिसमें 80 पशुपालकों को किटे भी वितरित की गई । जिसमें मवेशियों के लिए खनिज, पशु…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के चिकित्सा जगत में नित नए आयाम स्थापित करता श्री साई अस्पताल नाहन में आज 30 वर्षीय महिला की बच्चेदानी से 64 से अधिक रसोलियाँ निकल महिला को नया जीवनदान दिया। कफोटा निवासी महिला का लप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिनेश बेदी एवं स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा व उनके टीम ने मिलकर सर्जरी की जिसमें महिला की बच्चेदानी से लगभग 64 से अधिक छोटी बड़ी रसोलियाँ निकली गयी।  स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा ने बताया की महिला मासिक धर्म के दौरान हैवी ब्लीडिंग की शिकायत लेकर हमारे पास आयी थी।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिक्षा खंड नाहन यूनियन की बैठक शारीरिक शिक्षक संघ दिग्विजय सिंह पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में की गई। संघ के 2 वर्षीय चुनाव को अमली जामा पहनाया गया। बैठक में सुरेंद्र सूरी नाहन ब्लॉक इंचार्ज के अतिरिक्त सभी शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यकारिणी को 2 वर्ष के लिए सर्व समिति से चुना गया हरीश कुमार को प्रधान चुना गया। महासचिव के पद पर अजय कटारिया, कोषाध्यक्ष जसवंत, जिला प्रतिनिधि के लिए अरुण शर्मा, मयंक गौतम, हरबंस का चयन जिला के लिए किया गया।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन-पावंटा साहिब एनएच पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास हुए सड़क हादसे में 19 साल के युवक की जान चली गई है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराहां पच्छाद निवासी 19 वर्षीय अक्षय पुत्र गोपाल अपनी स्कूटी संख्या एचपी 16 ए ए 1077 से पावंटा साहिब की ओर जा रहा था।वहीं दूसरी और तेज रफ्तार ट्रक संख्या एचपी 17एफ 3591 नाहन की ओर आ रहा था। इस दौरान बोहलियो के पास तीखे मोड पर स्कूटी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। टक्कर इतनी खौफनाक थी कि टकराने की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पोषण अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि जिला में कार्यरत सभी 1486 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पात्र बच्चों और गर्भ धात्री माताओं को समय पर पोषित आहार की आपूर्ति सुनिश्चत बनाई जाये।उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें ताकि आंगनबाडी केन्द्रों में राशन की आपूर्ति के साथ उसकी गुणवता की जांच सुनिश्चित हो सके।उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों का निर्माण चल रहा है उन्हे जल्द तैयार…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के तहत आज नाहन के गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में 40 से 50 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है। इसके अलावा सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन के साथ साथ  स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहद कम दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया गया है। कुदरत के सब बन्दे चैरिटेबल लैबोरेट्री खोलकर जहां गरीब लोगों के निशुल्क सभी प्रकार के टेस्ट किया जा रहे हैं तो वहीं बेहद कम दामों पर यहां स्वास्थ्य सुविधाएं…

Read More