नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जंग में जो जीता वह सिकंदर होता है मगर मुद्दे को राष्ट्रपति तक पहुंचने वाले को सिकंदर कहना क्षेत्र से जीतकर बने मंत्री को नागवारा गुजर रहा है। बीते कल हाटी कल्याण मंच की दावेदारी के बाद यह मुद्दा पूरी तरह से राजनीति का अखाड़ा बन गया है। सरकार ने जहां केंद्र से स्पष्टीकरण मांग कर 2024 के रण के लिए क्षणिक राहत पाई है। वहीं भाजपा केंद्र की छत्रछाया में मुद्दे के प्रति पूरी तरह आश्वस्त भी है।हालांकि इस ट्रांसगिरी एरिया को जनजातीय क्षेत्र घोषित किए जाने का मुद्दा दशकों पुराना है…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत हेल्प फास्ट्रक्चर मिशन के तहत सिविल सिरमौर जिला के सिविल अस्पताल पांवटा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। जिस पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाएगी जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के SMO डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि देश के 602 जिलों का चयन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक बनाने के लिए किया गया है और सिरमौर जिला में इसके लिए पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक में 50…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंची। जो कि शनिवार से शुरू हो रही अंडर 14 राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।हिमाचल से इस टीम में 9 लड़कियां तथा 12 लड़के भाग ले रहे हैं। इस टीम का नेतृत्व चीफ दी मिशन संजीव कौशल, ऑब्जर्वर बीएल कौशल, मैनेजर वेंकटेश, असिस्टेंट कोच धीरज मेहता, कोच अजय, गर्ल्स एथलीट कोच इकबाल कौर छात्र छात्राओ के साथ जा रहे हैं।अंडर 14 हिमाचल की एथलीट टीम में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्राइवेट स्कूल की राष्ट्र स्तरीय प्रतिवर्ष संस्था फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल ने चंडीगढ में आयोजित समारोह में कैरियर अकादमी नाहन के प्रधानचार्य राजेश सोलंकी को वर्ष 2023 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निजी विद्यालयों के प्रधानचार्य को संचालन एवं उत्कृष्टता भावी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए तथा समाज और राष्ट्र की नींव सुधार में करने के लिए फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल द्वारा दिया जाता है।35 वर्षों के राजकीय विद्यालय में अध्यापन एवं प्रशासन का अनुभव अर्जित करने वाले राजेश…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)जिला सिरमौर के सभी राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक तथा निजि संस्थाओं के मुखिया एवं छात्रवृति नोडल अधिकारी का उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर के कार्यालय नाहन में 18 से 28 दिसंबर, 2023 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा यह जानकारी उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अनुपम गुप्ता ने दी। उन्होने बताया कि 18 दिसंबर को शिक्षा खण्ड राजगढ़, 19 दिसम्बर को सुरला व ददाहू, 20 को बकरास व नोहराधार, 21 को माजरा व शिलाई, 23 को पांवटा साहिब व संगडाह, 26 को सराहां व नारग, 27 को सतौन व नाहन…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की फैकल्टी संगठन के चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गए हैं। शनिवार को संवैधानिक तरीके से हुए इन चुनावों एनेस्थीसियोलाॅजी विभाग के डॉ. मनीष शर्मा को फैकल्टी संगठन की कमान सौंपी गई है। वहीं चिकित्सा विभाग के डॉक्टर प्रवेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सर्जरी विभाग के डॉक्टर मनीष यादव को महासचिव पद के लिए मनोनीत किया गया है।वहीं विकिरण आन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर मुकेश शर्मा को संयुक्त सचिव तथा फिजियोलॉजी विभाग की डॉक्टर अर्चना चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फैकल्टी संगठन के सदस्यों को विभिन्न…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सायं 3.55 बजे पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखेंगे। वह 3.40 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला हैलीपेड पहुंचंेगे और पुरूवाला से सायं 4.05 मिनट पर मिश्रवाला के लिये प्रस्थान करेंगे जहां वह एक स्थानीय समारोह में भाग लेने के उपरांत सायं 4.25 बजे चण्डीगड़ के लिये रवाना होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सिरमौर जिला के ट्रांसगिरि क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गयी लेकिन इस अधिसूचना में अस्पष्टता के चलते प्रदेश सरकार ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्र द्वारा संपूर्ण हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है जिसमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अन्य वर्ग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग ऐसे हैं जो पूर्व में चली आ रही व्यवस्था का हिस्सा बनकर रहना चाहते हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार…