नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पावंटा भाजपा का रथ शिवा, बनोर पंचायत पहुंचा जहाँ लोगों को केंद्र की कई योजनाओं से रूबरू करवाया और जोड़ा गया। बतौर अतिथि विधायक सुखराम चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने कहा की देश को एक मजबूत प्रधान मंत्री की जरूरत है। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधान मंत्री बनाने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।फर्टिलाइजर डिपार्मेंट ने शिवा पंचायत में किसान ड्रोन के माध्यम से खेतों में फर्टिलाइजर का छिड़काव किया और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया यह योजना किसानों के लिए महत्वाकांक्षी और वरदान साबित होने वाली है पीएम मोदी…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला में क्रिसमस और न्यू ईयर 2023 व 2024) पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से शिमला पुलिस शहर की निगरानी करेगीसाथ ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की शिमला पुलिस की ओर से पूरी सहायता की जाएगी, लेकिन अगर कोई हुड़दंग मचाएगा तो फिर उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।में क्रिसमस और न्यू ईयर पर रहती है पर्यटकों की भीड़दरअसल शहर में क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में शहर में कानून व्यवस्था बनाए…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वन मण्डलाधिकारी, नाहन सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के अधिनस्थ नाहन, त्रिलोकपुर व कोलर रेंज में भाबड घास की नीलामी 15 जनवरी 2024 को प्रातः 11.00 बजे वन मण्डल अधिकारी नाहन के कार्यालय में रखी गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक बोली दाता बोली देने से पहले मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर ले। उन्होंने बताया कि नीलामी की सभी शर्तो का ब्यौरा भी मौके पर पढ कर सुनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोली दाता अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में फार्मा फैक्ट्री में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन तथा फैक्ट्री मालिकों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए है।मृतक की शिनाख्त 27 वर्षीय परमिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी सूरजपुर गोन्दपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि लिफ्ट से नीचे गिरकर युवक की जान गई है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति 2021 व 2022 की 20 जनवरी 2022 के अनुसरण में रेणुकाजी बांध परियोजना की गतिविधियों के कारण प्रथम चरण में 95 परिवार गृहविहीन हुए हैं। इस संबंध में जिला सिरमौर के समाहर्ता एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने अधिसूचना जारी कर दी है। परियोजना प्रभावित राजस्व गांवों का ब्यौरा देते हुए सुमित खिमटा ने कहा कि ददाहू के तहत काथली भरण ग्राम पंचायत के चलागा ब्यास गांव के तीन परिवार गृहविहीन हो रहे हैं। इसी प्रकार दीद बगड़ पंचायत का गांव जैंचा मंझाई के 8 परिवार, पराड़ा पंचायत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- घुमंतू गुर्जरों से परेशान पड़दूनी पंचायत के ग्रामीणों ने 12 दिसंबर से धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मामले को लेकर आज आप नेता एवं समाजसेवी नाथूराम चौहान की अगुवाई में ग्रामीण नाहन में मीडिया से रूबरू हुए।आप नेता एवं समाज से भी नाथूराम चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पड़दूनी और साथ लगती पंचायत के ग्रामीण घुमंतू गुर्जरों के कारण पिछले काफी समय से परेशान चल रहे हैं उन्होंने कहा कि वन विभाग ने एक घुमंतू गुर्जर परिवार को यहां से 5 किलोमीटर दूर का परमिट दिया था…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस शिवरात्रि का भी बहुत महत्त्व है। शिवरात्रि भगवान शिव और शक्ति के अभिसरण का विशेष पर्व है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत आदि करने से भगवान शिव की विशेष कृपा द्वारा कोई भी मुश्किल और असम्भव कार्य पूरे किए जा सकते हैं।‘अमांत पंचांग’ के अनुसार माघ मास की मासिक शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते हैं, परंतु पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की मासिक शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते हैं। दोनों पंचांगों में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के शिरकटी मडी में आज आस्था का सैलाब उमड़ा।परंपरा अनुसार आज विजट महाराज शिरगुल महाराज से मिलने पहुंचे इस स्थान पर पिछले कई दशकों से देवताओं का यह मिलन हो रहा है जिसका स्थानीय लोगों द्वारा भी निर्वाह किया जा रहा है।स्थानीय लोगो के मुताबिक यहां हर 3 साल बाद विजट महाराज शिरगुल महाराज से मिलने पहुंचते हैं आज इस देव मिलन के दौरान बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु भी पहुंचे वहीं आज के दिन यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है।मंदिर के पुजारी मोती…