नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान शिल्ला स्कूल के भवन पर गिर गई। इससे स्कूल भवन को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय स्कूल बंद था। वहीं, भूस्खलन के बाद हाईवे ठप हो गया है। सैकड़ों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग की बहाली का कार्य जारी है। स्कूल की दीवार, खंभे टूट चुके हैं। इसमें सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आई…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर के लोगों को तीन दिन सरकारी बसों की सेवा लेने में परेशानी हो सकती है। कल से दो दिन तक जिला सिरमौर के कुछ बस रूट प्रभावित रहने वाले हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।असल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले आयोजन के लिए सरकारी बसें बुक की गई हैं। सरकार के कार्यकाल का जश्न मनाने सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता धर्मशाला जाएंगे। रविवार सुबह सात बजे सिरमौर से हिमाचल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पांवटा साहिब स्थित बद्रीपुर में 23 साल के एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जानकारी के अनुसार परिजनों की मदद से युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर तैनात डॉक्टर विभूति शर्मा ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र श्याम नारायण उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 बद्रीपुर नजदीक इकबाल ट्रेडर्स जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि बद्रीपुर में एक युवक ने आत्महत्या…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मोदी सरकार की 9 साल की जन हितैषी योजनाओ और विकास कार्यों की जानकारी देने व इन योजना के लाभार्थियों से विचार सांझा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ रविवार को जिला सिरमौर के विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत टिकरी डसाकना और दिवड़ी खंड़ाह के हरिपुरधार, बड़ोला, पंजाह, बियोंग, कटवा, रनवा आदि गांवों में पंहुचा जिसमें दर्जनों ग्रामीणों सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर, भाजपा जिला महिला मोर्चा की सचिव ममता रिंटा, रेणुका भाजपा मंडल सचिव सतीश ठाकुर और गोपाल भंडारी सहित क्षेत्र के अनेकों भाजपा नेताओं ने विकसित भारत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारी चुनौतियों के बावजूद प्रथम वर्ष में प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जनता की उम्मीद पर खरी उतरी है। यह बयान विधायक अजय सोलंकी ने जारी करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को जिला सिरमौर धर्मशाला में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करने जा रहा है। व्यवस्था परिवर्तन में सरकार के 1 वर्ष के कार्यक्रम में नाहन मंडल कांग्रेस से 300 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश के भाजपा नेताओं ने प्रदेश पर आई त्रासदी के दौरान राहत की कोरी घोषणाएं कर केवल अपने गाल बजाने का काम किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करियर अकैडमी स्कूल द्वारा वार्षिक खेल को दिवस बड़े उत्साह के साथ नाहन के चंबा ग्राउंड में मनाया गया जिसका उद्घाटन आयोजक अध्यक्ष रमा शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई। मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भव्या ने गोल्ड मेडल, परिधि ने सिल्वर मेडल, शताक्षी, पूर्वी कश्यप ने ब्रोंज मेडल जीते ।कबड्डी प्रतियोगिता में अटलांटिक और पेसिफिक हाउस की टीम विजयी रही। रस्सा कशी प्रतियोगिता में कंपटीशन टीम के विद्यार्थी विजयी रहे। छठी से लेकर आठवीं तक के बच्चों के लिए सेक रेस,…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)ददाहू सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाएगी अस्पताल प्रशासन ने सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण मजबूरी में यह कदम उठाया है। ददाहू सिविल अस्पताल में इलाज के लिए हर रोज़ सैंकड़ों मरीज आते हैं। यहां पर दूर दराज से बीमार और बेहद मजबूरी में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण कड़ा निर्णय लिया है। दरअसल ददाहू अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी है वह भी मेडिकली अनफिट होने के कारण वहां सफाई व्यवस्था नहीं बना पा रही…
नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-उद्योग संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात की तथा क्षेत्र की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। उद्योग मंत्री ने इनमें से अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये सौंप दिया।इसके उपरांत उद्योग मंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए जहाँ काफोटा तथा शिलाई क्षेत्र के लोग उनसे मिले तथा अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी । इस दौरान उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा,एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, महा प्रबंधक उद्योग साक्षी सती, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीता राम शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा अश्विनी शर्मा, असगर अली निदेशक जोगिंद्रा बैंक, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी शशी कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायतों के पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।