Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत मतरालियों क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि दूसरा जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान रजत (47) पुत्र सोनी निवासी कपूरपुर, तहसील सहारनपुर व उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।वहीँ शाहदाब पुत्र दिलशाद निवासी नराजोडता, जिला मुज्जफरनगर (उत्तर प्रदेश) घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया…

Read More

ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आज ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ यात्रा के दौरान ददाहू पहुंचने पर डॉ राजीव बिन्दल ने कहा पूरे देश भर में अपने एक अलग अंदाज से चली हुई है। श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने देश को श्विकसित भारतश् बनाने का संकल्प लिया है और उस दिशा में गरीब कल्याण की योजनाएं बहुत कारगर सिद्ध हुई हैं। 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं।  80 करोड़ गरीबों को 5 किलो राशन हर माह निरूशुल्क मिल रहा है। 3.5 करोड़ पक्के घर बना कर के एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। 11 करोड़…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में बीते तीन सालों के दौरान 57 मामलों के 61 पीडितों को 83 लाख 50 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी एल.आर. वर्मा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत वर्ष 2020 से नवम्बर 2023 तक कुल 67 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 40 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 12 का निपटारा हो चुका है। राहत राशि के…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज अपने जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन में एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क के संपादक व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि उन्हे आज एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क की पहली खबर भेजने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होने कहा कि आज प्रींट मीड़िया तथा इलैक्ट्रोनिक मीड़िया के साथ-साथ सोशल मीड़िया का प्रचलन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। बिंदल ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस जश्न मना रही है जबकि एक साल में कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका जश्न मनाया जा सके। राजीव बिंदल नाहन में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।राजीव बिंदल कहा कि 11 दिसंबर को धर्मशाला में कांग्रेस ने अपना जश्न मनाया मगर यह विचार करने वाली बात है । उन्होंने कहा कि एक साल में  कोई भी नया कार्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन शहर को डस्टबिन फ्री बना दिया गया है। घरों से कचरा डोर टू डोर एकत्रित किया जा रहा है। मगर इसके बावजूद भी नाहन शहर के कुछ मोहल्ले की दशा आज भी जस की तस है। लोगों के घरों से निकलने वाला कचरा खुले में ही फेंका जा रहा है। इससे जहां गलियों व रास्तों के किनारे गंदगी फैल रही है वहीं आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।नाहन शहर के वार्ड 2 के तहत आने वाले बगीची के समीप स्थानीय लोगों द्वारा कचरा…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में ठंड का कोहराम मच गया है। राज्यों के दस स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। पहली बार सुंदरनगर, भुंतर व मंडी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिन हुई बर्फबारी से पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। राज्य के दस स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के सभी भागों में 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 16 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा  ने आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नाहन में आम जनता के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता हेतु एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सिरमौर जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जा रही…

Read More