नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने वर्चुयल मीटिंग के माध्यम से जिला में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में सभी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल अफ़सर एवं बी.पी.एम. वर्चुअल माध्यम से जुड़े। देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा एवं मामलों से निपटने की तैयारी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा। इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने सभी को रैट टेस्टिंग बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए। साथ ही प्रत्याशित कोविड मामलों के लिये अस्पतालों में आइसोलेशन बेड तैयार रखने के भी निर्देश दिए।…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज नाहन में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसदों के निलंबन ओर अपना रोष व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को तानाशाह करार देते हुए कांग्रेस के निलंबित किए गए सांसदों को जल्द बाहाल करने की मांग उठाई। कांग्रेस मंडल नाहन के अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की आवाज उठाने वाले कांग्रेस के सांसदों को निलंबित कर लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल नाहन में फरवरी माह के अंत तक एआरटी सेंटर स्थापित होने जा रहा है जहां एड्स के मरीजों का उपचार होगा और उन्हें निःशुल्क दवाईंया मिल सकेंगी। एड्स के मरीजों को दवा व उपचार के लिये दूसरे जिलों अथवा राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला में एचआईवी पॉजीटिव के लगभग 71 मामले हैं और इनकी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए लोक सभा निर्वाचन-2024 के संचालन के लिये जिला शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। व्यय अनुश्रवण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं एडीएम समिति के संयोजक होंगे जबकि परियोजना अधिकारी डीआरडीए और जिला कोष अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। आदेश में कहा गया है कि समिति पुलिस द्वारा प्रस्तुत जब्ती के मामलों में स्वतः संज्ञान लेगी। समिति संज्ञान लेगी कि क्या जब्ती पर कोई एफआईआर हुई है अािवा जब्ती के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है अथवा जब्ती किसी उम्मीदवार, राजनीतिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारीतोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जियोन लाइफ साइसेंज के MD सुरेश गर्ग ने बतौर अतिथि शिरकत की और प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया।पांवटा साहिब के विख्यात गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बच्चों द्वारा न केवल वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान हाईएस्ट नंबर लेकर अपनी और टीचर्स की मेहनत का लोहा मनवाया वहीं दूसरी और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नाहन पंचायत में पहुंची जहां एलईडी स्क्रीन के जरिए लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।मीडिया से बात करते हुए नाहन पंचायत के उप प्रधान जयप्रकाश व वार्ड सदस्य अमृता ने बताया कि उनकी पंचायत में लोगों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। विकसित भारत…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नेरवा में पुलिस की सख्ती के बावजूद चिट्टा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार रात भी पुलिस टीम ने दो युवाओं को 4.22 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है। इनमे से एक युवक दूसरी बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।हैड कांस्टेबल रमेश के नेतृत्व में पुलिस टीम बगासन-अस्पताल मार्ग पर रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान नेरवा बाजार की तरफ जा रही बाइक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर बाइक की हैडलाइट के ऊपर लगी विंड…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार अपनी नई पारी की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र की आराध्य देवी श्री रेणुकाजी के दरबार से करेंगे। वह आगामी 24 दिसम्बर को बाद दोपहर 1.30 बजे ददाहू पहुंचेंगे तथा श्री रेणुकाजी में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि ठहराव मैना बाग में होगा। वह 25 दिसम्बर को मैनाबाग से प्रातः 11 बजे शिमला के लिये रवाना होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विनय कुमार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे चण्डीगढ़ से परिधि गृह नाहन पहुंचेंगे जहां वह जिला अधिकारियों के साथ क्षेत्र…