मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपये की राशि का अंशदान दिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता निःस्संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमिर खान के इस पुनीत…
Author: Himachal Varta
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मैसर्ज़ प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रिज़ यूनिट-2 बाथड़ी द्वारा 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कम्पनी परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, ड्रिल मैन, मशीनिस्ट, टर्नर, सीएनसी, ओपीटी व वीएमसी के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और आईटीआई के साथ-साथ चार से पांच साल का अनुभव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 20 अक्टूबर सायं 5 बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।योग्यता एवं मानदंड कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डॉ संजीव नड्डा ने बताया लम्पी बीमारी से पशु धन को बचाने के लिए पशुपालन विभाग पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा लंपी बीमारी के बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक टीका कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसमें चार महीने से ऊपर के पशुओं को वैक्सीन लगाई जाती है। जिला में अब तक 22000 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पिछले वर्ष एक लाख 48 हजार पशुओं का टीकाकरण किया गया था। जहां पर भी यह रोग फैलता है विभाग के चिकित्सक…
लाहौल स्पीति ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल-लद्दाख के बीच सीमा विवाद का मामला खूब गूंजा। लाहुल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लद्दाख-शिंकुला में करीब 35 किमी और सरचू में 14 किमी तक हिमाचल की सरहद के भीतर घुस आया है। कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गैर मौजूदगी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि लद्दाख के साथ सीमा विवाद मामले को जल्द सुलझाया जाएगा। इसके लिए जल्द बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें लाहुल-स्पीति के विधायक को भी बुलाया जाएगा। विधायक रवि ठाकुर…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राज्य सरकार ने हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें दिन भू-राजस्व संशोधन विधेयक पेश किया।हिमाचल प्रदेश में अब राजस्व अधिकारी व्हाट्सएप, मेल और एसएमएस के माध्यम से समन की तामील कर सकेंगे। राज्य सरकार ने हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें दिन भू-राजस्व संशोधन विधेयक पेश किया। भू-राजस्व अधिनियम भूमि से संबंधित प्रशासन, हक और लोगों के अधिकारों को विनियमित करता है। गत कुछ दशकों के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत से परिवर्तन हुए हैं। इससे राजस्व व्यवस्था प्रणाली पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ा है। अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाने…
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार निवासी गांव गुज्जर कलां, नवांशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरजीत कुमार निवासी गांव मरूला गढ़शंकर, जिला होशियारपुर घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने…
हमीरपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) केंद्र सरकार की ओर से मिड-डे मील का बजट न आने के कारण स्कूलों और वर्करों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। मासिक मानेदय न मिलने वर्करों को घर का खर्च तक निकालना मुश्किल हो गया है। बजट के अभाव में मिड-डे-मिल योजना के सुचारू संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश भर के 30 हजार मिड-डे मिल वर्करों को पिछले चार माह से मासिक मानदेय नहीं मिल पाया है। केंद्र सरकार की ओर से मिड-डे मील का बजट न आने के कारण स्कूलों और वर्करों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है।…