ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी खाद का संकट टलेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस समय विभिन्न फसलों की बिजाई का दौर चल रहा है। फसलों की बिजाई में 12-32-12 खाद की आवश्यकता रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए इफको से 2400 टन खाद की खेप मंगवाई है। इसमें 200 टन डीएपी होगी और 2200 टन 12-32-12 खाद रहेगी। इस खाद को किस जिले में किस मात्रा में सप्लाई किया जाना है, इसको लेकर निर्णय होना बाकी है। बताया जा रहा है कि खाद की खेप मालगाड़ी से चंडीगढ़…
Author: Himachal Varta
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा के दौरान जहां अनेक अधिकारी-कर्मचारी दिन रात एक कर आपदा प्रबंधन में डटे रहे, वहीं कुछ इने-गिने अधिकारी-कर्मचारी ऐसे भी थे जो इन विकट परिस्थितियों में बिना वाजिब वजह बताए डियूटी से नदारद रहे। अब मंडी जिला प्रशासन आपदा में डियूटी से कन्नी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जिला प्रशासन ने आपदा के समय डियूटी से नदारद रहे बालीचौकी उपमंडल के विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि आपदा…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पोषण माह के अंतर्गत आज शुक्रवार को धर्मशाला के सकोह वृत्त में ‘टेस्ट, टॉक एंड ट्रीट एनिमिया’ तथा ‘पढ़ाई भी और पोषण भी’ विषयों पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश जागवान ने बताया कि शिक्षा, आयुष विभाग व स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों ने इस दौरान पौषाहार को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बबिता गौतम ने इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भ धारण करने से 3…
शिमला, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की आध्यक्षता में आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए परिवहन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पुलिस विभाग को नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाना और ओवर लोडिंग पर अकुंश लगाने के आदेश दिए ताकि सड़क सुरक्षा को कारगर बनाया जा सके और अमूल्य जानों को बचाया जा सके। उपायुक्त ने परिवहन विभाग…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मण्डल के कार्यालय में 29 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरुन आर.डी.पाठक ने दी। आर.डी.पाठक ने कहा कि इस पेंशन अदालत में डाक पेंशन और डाक परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन सम्बन्धी शिकायते सुनी जाएंगी व उनका निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक पेंशन भोगी अपनी शिकायत कार्यालय अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मण्डल सोलन-173211 को 27 सितम्बर, 2023 तक भेज सकते हैं।
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े विकास कार्यों को 60ः40 की रेशो को ध्यान में रखकर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने एलडीएम को भी निर्देश दिए कि एनआरएलएम के तहत…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के अंतर्गत जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 5 हज़ार से अधिक जनसंख्या के लिए विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही है। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अंबोटा प्रथम तथा ब्लॉक ऊना की बहडाला पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपायुक्त ने बताया कि 2 से 5 हज़ार तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत भी पूरे सितम्बर माह में जागरुकता अभियान व शिविरों का आयोजन कर आम जन-मानस में पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवन के महत्व को उजागर किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कुंदन हाजिरी ने बताया कि पूरे भारत में हर वर्ष सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सकलाना में जागरूकता…