मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सहायक अभियन्ता विदयुत उप मंडल-1 ई. नरेश ठाकुर ने बताया कि 33/11 विद्युत सब-स्टेशन, समखेतर, मंडी को विद्युत सप्ताई करने वाली 33 केवी विद्युत् लाइन, जो भारी बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी उसकी बहाली का कार्य 24 सितम्बर को सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस कारण से 33/11 केवी सब-स्टेशन समखेतर, मण्डी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्र, सन्यारडी, टारना, परिधि गृह, जेल रोड, दो अम्ब, पैलेस, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, डाईट, जल शक्ति कार्यालय, रवि नगर, महाजन बाजार, सुहड़ा मोहल्ला, अस्पताल रोड, संजीवन…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 25 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.50 बजे से सांय 03.30 बजे तक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, अस्पताल मार्ग, कोटलानाला, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम, डांग परिसर, सर्कुलर मार्ग, हरि मंदिर, धोबीघाट, ठोडो मैदान, साहनी परिसर, लक्कड़ बाज़ार एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ज़िला सोलन में 23 सितम्बर, 2023 को आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुष्मान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ज़िला सोलन में वर्तमान में 26,582 पंजीकृत परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अभी तक 74367 व्यक्तियों का नामांकन किया गया है। ज़िला में अभी तक 17569 लाभार्थियों को उपचार…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र भारद्वाज ने सभी छूटे हुए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वह अपने आयुष्मान कार्ड स्वयं http://beneficiary.nha.gov.in पर जाकर या अपने नज़दीकी आशा वर्कर या लोक मित्र केन्द्र या कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपने हेल्थ कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप 1.4 डाउनलोड कर ऑनलाइन स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को 5 वर्ष पूरे होने के और आयुष्मान…
चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) चम्बा जिले के राख-गुराड़ मार्ग पर एक पिकअप जीप दुर्घाटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राजकुमार (30) पुत्र मान सिंह व अशोक कुमार (32) पुत्र रौनकी निवासी दोनों गांव थल्ली उपतहसील धरवाला जिला चम्बा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार वीरवार को पिकअप (एचपी 73ए-4245) गुराड़ से राख की तरफ जा रही थी। जब गाड़ी रैन पानी के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम…
कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) दिल्ली से भुंतर को आने वाले एलाइंस एअर की 48 सीटर जहाज को अब अमृतसर से भी जोड़ा गया है। यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन दिन कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू चलेगी। इसका न्यूनतम किराया मात्र 1999 रुपये प्रति सीट होगा। एक अक्तूबर से भुंतर हवाई अड्डा से पहली उड़ान कुल्लू से अमृतसर से बीच होगी। इसके लिए एलाइंस एअर ने तैयारियों को शुरू कर दी हैं। जहाज भुंतर से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सुबह 8:10 रवाना होगा और 9:20 बजे अमृतसर पहुंचेगा। अमृतसर से कुल्लू के…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जन्म से 6 माह की आयु तक बच्चे के स्वास्थ्य के लिए माँ का दूध ही सर्वोतम होता है और इस दौरान बच्चे को कोई भी अन्य पदार्थ नहीं दिया जाना चाहिए। पोषण माह के अंतर्गत आज वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। घर्मशाला परियोजना के बगली वृत्त के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में डीपीओ ने शिशु के लिए मां के दूध के महत्व बताते हुए कहा कि जिन बच्चों ने अधिक स्तनपान किया होता है उनमें अच्छी ग्रोथ…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के बी0एस0सी0 (कृषि) अंतिम वर्ष के 15 विद्यार्थियों ने वीरवार को बागवानी विभाग की फल विधायन इकाई नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद बनाने संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । इस दौरान केंद्र के प्रभारी, फल प्रद्योगविज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ के के भारद्वाज ने विद्यार्थियों से बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार संबंधी जानकारियां सांझा कीं तथा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से बने पदार्थ तैयार कर इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने…