शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भांग की कानूनी खेती शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के लोगों की राय ली जाएगी। इस सदन में भी इस बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इस संबंध में विधायकों की एक कमेटी बनाई गई है। इसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में बनाया गया है। यह कमेटी चार देशों का दौरा करेगी। उसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। गुरुवार को सदन में सुलाह के भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल पर…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। बीते साल के मुकाबले इस साल हवा 22 प्रतिशत ज्यादा दूषित हो चुकी है। शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक सितंबर 2022 में 62 था जो अब बढ़कर 76 हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक इसकी मुख्य वजह गाड़ियों और आसपास के उद्योग से निकले वाला धुआं है। शिमला में पीएम प्रदूषकों का स्तर 2.5 है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुशंसित स्तर से 1.6 गुना ज्यादा है। बीते कुछ सालों में शहर में पर्यटक बढ़ना भी इसकी मुख्य वजह है।…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के बाद से केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार पर ऋण लेने पर पाबंदियां लगा दी हैं। पूर्व की भाजपा सरकार को बीते 5 साल में विभिन्न एजेंसियों से 10,000 करोड़ का ऋण मिला। अब पाबंदियां लगने से वर्तमान सरकार को 3 साल में 2,944 करोड़ रुपये का ही ऋण लेने का सीमित कर दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से शिवधाम मंडी और कन्वेंशनल सेंटर धर्मशाला को केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति का पत्र देने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के दौरे करने…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सुंदरनगर के निहरी पुलिस चौकी कर्मियों द्वारा पौडाकोठी में गुप्त सूचना के आधार पर मकान के पास घास में छिपाई गई 84 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी निहरी के चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह की अगवाई में टीम रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान अवैध शराब घास में होने की उन्हें गुप्त सूचना मिली। मौके पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने घास में छिपाकर रखी 7 पेटी कुल 84 बोतल संतरा मार्का देसी…
बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में चिट्टा के आरोपी ने पुलिस टीम के कांस्टेबल पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले पुलिस कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार किया। फिर कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काटा। पत्थर के हमले से घायल पुलिस कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर इससे पहले भी करीब 13 मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम टांडा लवाणा क्षेत्र में गश्त…
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने आज (बुधवार) यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिनियम के तहत लंबित पुराने मामलों के जल्द निपटारे पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जिला में इस साल एक अप्रैल से 18 सितम्बर तक इस अधिनियम के अंतर्गत 48 पीड़ितों को 31 लाख 58 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत अगस्त 2023 तक 161 मामले जिले के…
चंबा , ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर तक श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।वे आज टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा टीबी मुक्त पंचायत को लेकर तैयार किए गए 13 मुख्य कार्य बिंदुओं के क्रियान्वयन के पश्चात जनवरी 2024 में प्रत्येक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज की खपत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अक्तूबर माह में सोलन ज़िला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां ईट राईट मिलट मेले के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुराने समय से हमारे व्यंजनों को बनाने की विधि में मोटे अनाज का प्रयोग होता आया है। मोटे अनाज जहां व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है वहीं कई रोगों से बचाव भी करता है। उपायुक्त ने कहा कि मोटे…