Author: Himachal Varta

शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा ऐतिहासिक रिज के पदम् देव काम्प्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय नाबार्ड उड़ान मेला 2023 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नाबार्ड का देश तथा प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड बैंक लोगों को अनुदान प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है, वहीं प्रदेश को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए विकास की दृष्टि से हर क्षेत्र में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जिसमें हमको सड़के,…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़  )   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला द्वारा स्टेनोग्राफर (श्रेणी-3), ट्रांसलेटर (श्रेणी-3), ट्रांसलेटर उर्दू (श्रेणी-3), ट्रांसलेटर पंजाबी (श्रेणी-3), सहायक प्रोग्रामर (श्रेणी-3), लिपिक (श्रेणी-3), ड्राइवर (श्रेणी-3), सफाई कर्मचारी (श्रेणी-4) व माली (श्रेणी-4) के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार 30 सितम्बर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hphcrecruitment.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार सांय सोलन ज़िला के अर्की उपमंडल में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले और त्यौहारों के माध्यम से न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है बल्कि उनका संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि सदियों से चली आ रही परंपराओं को लोगों ने आज भी कायम रखा है। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान होने के बावजूद प्रदेश तीव्र गति से इस स्थिति से…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बुधवार से 70 दिनों बाद रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। पहली ट्रेन सुबह 7:20 बजे कालका से सोलन तक पहुंची। इसमें करीब 15 यात्री पहले दिन सोलन के लिए आए। जबकि दूसरी ट्रेन 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी। दोनों रेलगाड़ियां अब रोजाना सोलन तक आवाजाही करेंगी। इससे पहले कालका से कोटी तक ट्रेन चल रही थी। इसके बाद अब सोलन से शिमला के बीच ट्रैक को बहाल किया जाएगा।

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   आज के समय में अधिकतम रोगों का कारण बदलता लाइफस्टाइल है। लाइफस्टाइल संबंधित रोगों से निजात पाने के लिए सबसे पहले हमें जंक फूड को छोड़कर अपने पारंपरिक व्यंजनों की ओर लौटना होगा। पोषण माह के अन्तर्गत आज मंगलवान को आंगनवाडी केंद्र घियांना खुर्द में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चो को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रत्येक कार्य को बखूबी करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य एक प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आहार…

Read More

शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आज यहां बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी से आरम्भ होगा और उसके उपरांत 9 बजे रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं 9:30 पर लाल…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 20 सितंबर 2023 को दोपहर 1:15 बजे रिज मैदान स्थित पदमदेव कॉम्प्लेक्स में नाबार्ड उड़ान मेला 2023 का शुभारम्भ करेंगे। यह मेला नाबार्ड द्वारा 20 से 22 सितंबर तक पदमदेव कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक विवेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड द्वारा प्रायोजित मेलो का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कलाकृतियों और अपने उत्पाद बेचने के लिए एक मंच देना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में…

Read More

नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के ग्राम पंचायतों में जहां आकस्मिक रिक्तियां हुई है उन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के संशोधन कार्यक्रम का प्रारम्भ 19 सितम्बर 2023 से हो गया है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ विकासखंड की शिलांजी पंचायत में उप-प्रधान (अनारक्षित), पांवटा साहिब विकास खंड के बद्रीपुर पंचायत में वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (अनारक्षित), मुगलावाला करतारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (अनारक्षित) माजरा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (महिला), भनेत हल्दवाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या चार…

Read More