शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली दालों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। कई डिपुओं में पिछले दो माह से ही दालों की किल्लत है। इस माह भी अब तक दालें नहीं पहुंची हैं, जबकि महीना आधा बीत चुका है। अभी स्थिति यह है कि कई जगह इक्का-दुक्का दालें मिल भी रही हैं। अब तक प्रदेश में 32,000 क्विंटल दालों की आपूर्ति हो सकी है। 22,000 क्विंटल आपूर्ति बाकी है। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने इस माह के लिए 54,000 क्विटंल दालों की आपूर्ति की मांग की…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब हर मकान मालिक को अपने किरायेदार का ब्यौरा स्थानीय पुलिस थाना में सात दिन के अंदर जमा करवाना होगा। जनहित में जारी जिला प्रशासन के इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में बार-बार यह विषय सामने आ रहा है कि प्रवासी कामगारों और…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल बोक्टू जिला किन्नौर निखिल चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 220/66/22 के.वी जी.आई.एस उपकेंद्र बोक्टू में सुरक्षा परीक्षण दल हमीरपुर द्वारा उपकेंद्र में परीक्षण व विद्युत लाईन में मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके चलते पूह तथा स्पीति खण्ड के समस्त क्षेत्र में 20 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक तथा 21 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) मंडी निवेदिता नेगी ने ग्राम पंचायतों से स्वच्छता को लेकर दीर्घकालिक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए पंचायत प्रधानों से योजनापूर्वक प्रयास करने तथा गांवों में स्वच्छता को लेकर सामूहिक प्रयासों का माहौल तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से ही पूरा किया जा सकता है। निवेदिता नेगी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में अव्वल रहीं ग्राम पंचायतों के सम्मान के लिए सोमवार को जिला परिषद सभागार मंडी में आयोजित समारोह में बोल रही थीं।…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मुख्य उद्देश्य जन सहभागिता के माध्यम से समग्र स्वच्छता सुनिश्चित बनाना है। मनमोहन शर्मा आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सोलन ज़िला द्वारा ग्राम पंचायतों के मूल्यांकन के उपरांत ज़िला व खण्ड स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित करने के पश्चात उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि केवल अपने परिवेश की सफाई कर हम स्वच्छ नहीं कहला सकते। उन्होंने कहा कि समग्र स्वच्छता के लिए न केवल नागरिकों को स्वच्छता के…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए ई.वी.एम तथा वी.वी.पैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की गई। तहसील कार्यालय सोलन स्थित ई.वी.एम वेयरहाऊस को अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी अजय कुमार यादव तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोला गया। प्रथम स्तरीय जांच के उपरांत समस्त ई.वी.एम एवं वी.वी.पैट मशीनों को नगर निगम सोलन के सभागार में स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि शिव दत्त ठाकुर, संधीरा तथा कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि चन्द्रकांत,…
चंबा , ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने ज़िला में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताई है ।उपायुक्त ने आज ज़िला स्तर पर कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों के तहत प्रगति की समीक्षा की।आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण को लेकर प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्व देवगन ने असंतोष जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए ।उपायुक्त ने निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हरजिन्दर हॉस्पिटल ऊना द्वारा 20 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में विभिन्न पद भरें जाएंगे जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता जीएनएम, एएनएम व बीएससी नर्सिंग निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक साल की टेªनिंग के दौरान 9 हज़ार रूपये तथा टेªनिंग पूर्ण होने के उपरांत 10 से 11 हज़ार रूपये सैलरी देय होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा…